Important Deadlines Of March 2024: मार्च 2024 का महीना आपके लिए काफी जरूरी साबित होने वाला है। यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है और इस दौरान कई फाइनेंशियल डेडलाइन भी दी जाती है। आज हम आपको मार्च 2024 के महीने में पूरी हो रही कुछ महत्वपूर्ण डेडलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप अभी से प्लान करके मार्च के महीने में इन सभी काम को निपटा लें ताकि आपको बाद में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
आइए आपको इन जरूरी फाइनेंशियल डेडलाइंस के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आप समय रहते अपने काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
14 मार्च 2024 को फ्री आधार अपडेशन का आखिरी दिन
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश के अनुसार आधार कार्ड को मुफ्त अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 मार्च रखी गई है। इसके बाद आप आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट नहीं कर पाएंगे। आप बड़ी आसानी से इन्हें ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं।
31 मार्च को पूरी हो रही हैं ये जरूरी डेडलाइंस
एसबीआई का होम लोन रेट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। इसके द्वारा लोगों को लोन पर कई ऑफर दिए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जिन ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर 750 से 800 अंकों के बीच है, उन्हें बैंक के द्वारा मात्र 8.6 फीसदी के इंटरेस्ट पर ब्याज दिया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का यह ऑफर 31 मार्च 2024 तक ही चालू रहेगा। इसके बाद भले ही आप अच्छे क्रेडिट स्कोर के साथ होम लोन के लिए अप्लाई करेंगे आपकी ब्याज दर 9.15 प्रतिशत के आसपास की होगी।
टैक्स सेविंग के लिए भी है आखिरी दिन
अगर आप अपने पैसे बचाने के लिए इनकम टैक्स सेविंग स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो इसकी आखिरी तारीख भी 31 मार्च है। टैक्स बचाने के लिए अगर आपको भी किसी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना है तो इसे आपको 31 मार्च 2024 से पहले कर लेना होगा।
एसबीआई फिक्स डिपॉजिट की आखिरी डेट
31 मार्च 2024 के दिन वित्त वर्ष समाप्त हो जाएगा साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी इस दिन बंद कर दी जाएगी। डेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा यह एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलाई जा रही है। इसके तहत बैंक के द्वारा इन्वेस्टर को 7.01 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ये फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 400 दिनों की है।
एसबीआई की एक और स्कीम 31 मार्च को बंद होने जा रही है। यह वीकेयर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस एफडी स्कीम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा सबसे बेहतरीन इंटरेस्ट रेट दिया जाता है। वहीं इस पर सीनियर सिटीजन को भी आमतौर पर ज्यादा ब्याज दिया जाता है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसबीआई वीकेयर एचडी पर 7.5 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। अगर आप इस स्कीम में पैसे निवेश करना चाहते हैं तो आपको यह काम 31 मार्च के पहले करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान