Cheap Flight Tickets: फ्लाइट बुक करते समय कई बार महंगी टिकट खरीदने पड़ जाती है लेकिन अगर आप फ्लाइट टिकट बुकिंग करते समय पैसे बचाने की सोच रहे हैं तो आप कुछ ट्रिक्स को फॉलो करके काफी पैसे बचा सकते हैं।

Advertisement

टिकट बुकिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान (How to find cheap flights)

जब आप फ्लाइट बुक करें तो जरूरी नहीं है कि आप टॉप फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट से ही बुकिंग करें। आप ऐसे वेबसाइट का भी सहारा ले सकते हैं जो भरोसेमंद वेबसाइट को चुन सकते हैं क्योंकि कई बार क्लियर ट्रिप, यात्रा, या मेकमायट्रिप और अन्य बड़ी वेबसाइट सस्ते टिकट ऑफर नहीं करती हैं। इसके अलावा वीकेंस के समय पर फ्लाइट टिकट ज़्यादा मांग के कारण महंगे होते हैं। हालांकि, मंगलवार और बुधवार जैसे हफ्ते के बीच के दिनों में अक्सर सस्ते टिकट मिल जाते हैं।

Advertisement

बुकिंग प्लेटफॉर्म की तुलना करें (cheapest flight tickets)

बार-बार यात्रा करने वालों को फ्रिक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम का फायदा उठाना चाहिए। ये प्रोग्राम हर यात्रा के लिए प्वाइंट देते हैं, जिन्हें भविष्य की टिकटों के लिए परचेस करने के लिए कर सकते है। इससे न केवल टिकट की कीमत कम होती हैं, बल्कि कभी-कभी फ्री उड़ानें भी मिलती हैं। इसके साथ ही, क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले डिस्काउंट्स और कैशबैक ऑफर्स का भी फायदा उठाएं।

Advertisement

इनकॉग्निटो मोड आएगा काम

बार-बार फ्लाइट की कीमतों की जांच करने से ट्रैकिंग हिस्ट्री को कई वेसबाइट ट्रैक कर लेती है। इससे बचने के लिए, टिकट चेक करते समय इनकॉग्निटो मोड का यूज करें। यह वेबसाइटों को आपके ब्राउज़िंग हिस्ट्री तक पहुंचने से रोकता है और संभावित रूप से कीमतें बढ़ाता है। फ्लाइट बुकिंग साइट्स पर प्राइस अलर्ट सेट करें, ताकि जब टिकट की कीमतें गिरें तो आपको तुरंत अलर्ट मिले।

Advertisement

कनेक्टिंग फ्लाइट्स

बड़े एयरपोर्ट की बजाय छोटे एयरपोर्ट चुनने से भी बचत हो सकती है। अगर आपके शहर में कई एयरपोर्ट हैं, तो छोटे एयरपोर्ट को चुनने से आपको सस्ती उड़ानें मिल सकती हैं।

इसके अलावा डायरेक्ट फ्लाइट की तुलना में कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेना कई बार सस्ता साबित हो सकता है। यदि आपके पास थोड़ा ज्यादा समय है, तो वन-स्टॉप या मल्टी-स्टॉप फ्लाइट्स का विकल्प चुनें और पैसे बचाएं।