Fixed Deposit Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे निवेश करना सुरक्षित इंवेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2025 से रेपो रेट में 100 आधार अंकों की कटौती की है। ऐसे में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों को कम कर दिया है। लेकिन कुछ छोटे वित्त और निजी बैंक अभी भी 7.80 प्रतिशत से ऊपर की ब्याज दरें दे रहे हैं, खासकर सीनियर के लिए। अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो यहां आप एफडी रेट्स चेक कर सकते हैं।
इन बैंक में मिल रहा है एफडी पर 8% से ज्यादा ब्याज
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए 888 दिनों की एफडी निवेश पर 8.40 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसके अलावा 1 साल के निवेश पर 8.10 प्रतिशत, 3 साल के निवेश पर 8.00 प्रतिशत, 5 साल के निवेश पर 7.75 प्रतिशत और 10 साल के निवेश पर 7.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में 444 दिनों के निवेश पर 8.10 प्रतिशत का ब्याज, 1 साल के निवेश पर 5.25 प्रतिशत, 3 साल के निवेश पर 6.50 प्रतिशत, 5 साल के निवेश पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 10 साल के निवेश पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
इन बैंकों में भी एफडी पर मिल रहा ज्यादा ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8.80 प्रतिशत (30 महीने से ऊपर 3 साल तक के निवेश पर) ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 1 साल के निवेश पर 8.30% और 3 साल के निवेश पर 8.80 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 5 साल के निवेश पर 8.40 प्रतिशत और 10 साल के निवेश पर 7.65 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा उच्चतम दर को 2 सालों के लिए 8.25 प्रतिशत और 1 साल के निवेश पर 8.15 प्रतिशत ब्याज देता है। वहीं, 3 साल के निवेश पर 7.70 प्रतिशत, 5 साल के निवेश पर 7.70 प्रतिशत ब्याज, 10 साल के निवेश पर 7.00 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा DCB बैंक के द्वारा 7.90 प्रतिशत (25 से 26 महीने) का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
बैंक के द्वारा 1 साल के निवेश पर 7.25 प्रतिशत और 3 साल के निवेश पर 7.25 प्रतिशत, 5 साल के निवेश पर 7.25 प्रतिशत, 10 साल के निवेश पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज दरें अभी भी कुछ बैंकों में उपलब्ध हैं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए। हालांकि, इन दरों में जुलाई के महीने में बदलाव हो सकता है। अगर आप एफडी में निवेश की सोच रहे हैं तो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इंटरेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?