Firstcry IPO: प्राइमरी मार्केट में धड़ाधड़ पब्लिक इश्यू खुल रहे. इस कड़ी में ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न फर्स्टक्राय का IPO आज 6 अगस्त से खुल गया है. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 4,193.73 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 440 रुपए से 465 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. पहले दिन तक IPO को सुस्त रिस्पांस मिला है. इश्यू में बोली लगाने की आखिरी तारीख 8 अगस्त है.
IPO में बोली लगाने वाले निवेशकों को एक लॉट में 32 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,880 रुपए का निवेश करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. IPO बंद होने के बाद शेयर अलॉटमेंट 9 अगस्त होगा. इसके बाद BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 13 अगस्त को होगी.
Firstcry IPO से जुड़ी जानकारी
फर्स्टफ्राय के पब्लिक इश्यू में 1666 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक शेयर जारी करेंगे. OFS में 5.44 करोड़ शेयर जारी होंगे. बता दें कि फर्स्टक्राय में प्रेमजी इनवेस्ट, M&M और सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों का पैसा लगा हुआ है. कंपनी में सॉफ्ट बैंक की हिस्सेदारी 25.55 फीसदी है. ब्रेनबीज और M&M की हिस्सेदारी 10.98 फीसदी है.
Firstcry IPO
- 6 से 8 अगस्त तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 440-465 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 32 शेयर
- IPO साइज: 4,193.73 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 1,666 करोड़ रुपए
- OFS: 2,527.73 करोड़ रुपए
IPO में पैसा लगाएं या नहीं?
Firstcry IPO को लेकर एक्सपर्ट की राय भी बुलिश है. Marwadi Financial Services और Ventura ने पब्लिक इश्यू को लेकर बुलिश राय दी. इसके तहत सब्सक्राइब की सलाह दी गई है. सुशील फाइनेंस और SBI सिक्योरिटीज और Canmoney.in ने लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की स्ट्रैटेजी दी है.
IPO के लिए 2023 में DRHP फाइल किया
फर्स्टफ्राय की पैरेंट कंपनी BrainBees Solutions ने पिछले साल दिसंबर में IPO के लिए अप्लाई किया, जिसे बाद में रिटर्न ले लिया. क्योंकि मार्केट रेगुलेटर SEBI ने डिस्क्लोजर और फाइनेंशियल्स को लेकर और जानकारी मांगी थी. फिर कंपनी ने अपडेटेड IPO ड्राफ्ट फाइल किया. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एवेंडस कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. पब्लिक इश्यू के लिए Link Intime India Pvt Ltd रजिस्ट्रार है.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका