नई द‍िल्‍ली: जिस तरह बड़ों के लिए सेविंग अकाउंट होते हैं ठीक उसी तरह बच्‍चों के लिए भी कई सेविंग अकाउंट होते हैं। जहां पर आप अपने बच्‍चों के भविष्‍य के लिए कुछ बचत करके रख सकते हैं। फिनो पेमेंट्स बैंक ने बच्चों के लिए खास बचत खाता लॉन्च किया है। बता दें कि 10-18 साल की उम्र वाले नाबालिग बच्चों के लिए एक बचत खाता भविष्य लॉन्च किया है। नवजात शिशु का ऐसे बनवाएं AADHAAR, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

Advertisement

इस अकाउंट को मामूली रकम में खुलवाया जा सकता है और इसे बच्चों की खास जरूरतों के लिहाज से विकसित किया गया है। भविष्य बचत खाते पर कई तरह के फायदे मिलेंगे। फिनो पेमेंट्स बैंक के सीओओ का कहना है कि भारत की ताकत उसकी युवा आबादी है। अन्य दूसरे स्किल सीखने के साथ यह भी जरूरी है कि बच्चे शुरुआत से बैंकिंग के बारे में जानकारी रखें। यह अकाउंट आधार के जरिए खुल जाएगा। इसके साथ ही यह पैरेंट्स के लिए बच्चों में बचत की आदत विकसित करने के लिए यह बेहतर होगा।

Advertisement

भविष्य बचत खाते के फायदे
  • भविष्य बचत खाते पर कई तरह के फायदे मिलेंगे।
  • इसमें मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखना जरूरी नहीं होगा।
  • इसके साथ फ्री में डेबिट कार्ड मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आधार अथॉटिकेशन के जरिए केवल एटीएम पर कैश निकासी के लिए किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही सुरक्षा वजहों से नाबालिग का एक मोबाइल नंबर होना चाहिए जो कि उसके माता-पिता के नंबर से अलग हो।
  • इसके अलावा, बच्चे के 18 साल के होते ही भविष्य बचत खाता रेग्युलर सेविंग्स अकांउट में अपग्रेड हो जाएगा।
  • इसके लिए अपडेटेड जानकारी के साथ दोबारा केवाईसी करानी होगी।
  • कई सरकारी योजनाओं का मिल सकेगा लाभ
    • भविष्य सेविंग्स अकाउंट का इस्तेमाल कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जा सकता है।
    • इसमें स्कॉलरशिप और डीबीटी सब्सिडी की रकम शामिल है।
    • फिनो पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2021 के आखिर तक हमारा करीब 1 लाख भविष्य सेविंग्स अकाउंट खोलने का लक्ष्य है।
    • बच्चे के बालिग होते ही खाताधारक अपने वित्तीय लक्ष्यों की बेहतर योजना बना सकता है।
    • इसके जरिए राष्ट्रीय ​वित्तीय समावेशी एजेंडे को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं।
    • इन शहरों में शुरू हुई भविष्य बचत खाता

      जानकारी दें कि फ‍िलहाल बैंक ने अभी भविष्य सेविंग्स अकाउंट को यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में शुरू किया है। इसे धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में भी पेश किया जाएगा। 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए बैंक का कहना है कि भारत की आबादी में 10-19 साल की उम्र वालों की जनसंख्या 25 करोड़ है। वहीं 2021 में यह और बढ़ सकती है। इनमें से 70 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इस​ लिहाज से ग्रामीण आधारित फिनो पेमेंट्स बैंक के लिए यह एक बड़ा अवसर है।