Money Rules Change From 1 Sep : देशभर में अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 सितंबर से पैसों के लेनदेन से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों के बदलने से इसका सीधा असर आपके दैनिक दिनचर्या और जिंदगी पर पड़ने वाला है।

Advertisement

ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि इन बदलावों के बारे में पहले से अवगत रहें और इनके बारे में जानकारी हासिल कर लें। 1 सितंबर से जिन चीजों से जुड़े पैसों के लेनदेन के नियम में बदलाव होने वाले हैं उनमें चांदी खरीदना हो या फिर SBI कार्ड यूज करते हों या फिर क्रेडिट कार्ड से जुड़े चार्जेज हों या LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलावर या अन्य चीजें.. तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 नियमों के बारे में जिनके बदलने से आप पर इनका क्या असर होगा...

Advertisement

LPG के दाम में बदलाव

हर महीने की तरह इस बार भी 1 सितंबर 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, आम तौर पर देखें तो एलपीजी सिलेंडर के दाम में घरलू रसोई गैस की कीमत में नहीं बल्कि कमर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले महीने यानी 1 अगस्त को 1 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपए की कटौती हुई थी, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस स्कीम के नियम में बदलाव

पोस्ट ऑफिस के स्कीम में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट सेवा में मर्ज करने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और अब यह नया रूल 1 सितंबर 2025 से लागू हो सकता है। सरल भाषा में समझें तो अगर आप 1 सितंबर 2025 या उसके बाद कोई भी रजिस्टर्ड पोस्ट भेजना चाहते हैं, तो वह अब सीधे स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जाएगा। यानी रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग से कोई सर्विस नहीं होगी और सभी डाक अब स्पीड पोस्ट की कैटेगरी में आ जाएंगे।

Advertisement

SBI Credit Card

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए नया नियम लागू करने का ऐलान किया है। यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू होगा। नए नियम के मुताबिक, अब कुछ खास कार्ड्स पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, मर्चेंट्स और सरकारी ट्रांजैक्शंस पर रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।

इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, फ्यूल खरीद या ऑनलाइन खरीदारी पर अब ज्यादा चार्ज लग सकता है। ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी लगेगी, और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस पर भी अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है। अगर आप SBI कार्ड यूज करते हैं, तो अपने खर्चों का हिसाब-किताब पहले से रखें, ताकि बेवजह की पेनल्टी से बच सकें।

Advertisement

चांदी पर हॉलमार्किंग

माना जा रहा है कि गोल्ड की तरह अब चांदी पर भी होल्मार्किंग को लेकर सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है। चांदी की शुद्धता की पहचान को लेकर अब 1 सितंबर 2025 से सिल्वर ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम लागू किया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में यह नियम स्वैच्छिक (Voluntary) रहेगा, यानी ग्राहकों के पास यह ऑप्शन होगा कि वो हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें या बिना हॉलमार्क वाली। अगर आप चांदी में निवेश करते हैं या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन नियमों का ध्यान रखना होगा।

Advertisement

FD की ब्याज दर में बदलाव

कुछ बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी बदल सकती हैं। अभी ज्यादातर बैंक 6.5% से 7.5% ब्याज दे रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इन दरों में बदलाव हो सकता है और यह कम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर आप FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, इसका खास ध्यान रखें।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]