नयी दिल्ली। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) हमेशा से सभी आयु वर्ग के निवेशकों, खास कर वरिष्ठ नागरिकों, के बीच निवेश ऑप्शनों में सबसे अधिक लोकप्रिय ऑप्शन रहा है। इसके पीछे अहम कारणों में सुरक्षा के साथ-साथ बिना किसी जोखिम के बढ़िया रिटर्न शामिल है। बैंक एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को और भी अधिक ब्याज दर ऑफर की जाती है। आमतौर पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 0.50 प्रतिशत से 0.65 प्रतिशत तक अतिरिक्त ब्याज दर देते हैं। मगर पिछले कुछ समय में एफडी पर ब्याज दरें तेजी से कम हुई हैं। फिर भी कुछ ऐसी जगह हैं, जहां वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है।
कई बैंक हैं जो एफडी पर 7 फीसदी से 7.5 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर करते हैं। वहीं कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं उनके नाम और मिलने वाली ब्याज दर।
7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.5 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर करता है। इन एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस पॉइंट्स ब्याज ज्यादा मिलता है। 3 वर्ष या 5 वर्ष से कम की मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी पर बैंक अधिकतम ब्याज दर ऑफर करता है। आम लोगों के लिए इन अवधियों पर ब्याज दर 7.25 फीसदी है। मगर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 फीसदी है।
7 दिनों से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए एफडी पर नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दर प्रदान करता है। बैंक 730 दिनों से 1095 दिनों से कम की मैच्योरिटी पर उच्चतम ब्याज दर ऑफर करता है। इस अवधि में सामान्य ग्राहकों को 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। मगर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 फीसदी ब्याज तय किया गया है।
सामान्य ग्राहकों के लिए सूर्योदय बैंक की एफडी दर 4 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत तक होती है। 5 वर्षों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक उच्चतम ब्याज दर ऑफर करता है। इतनी अवधि के निवेश पर आपको 7.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सूर्योदय बैंक एफडी ब्याज दर 4.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक होती है। 5 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाएगी।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर आम जनता के लिए ब्याज दरें 3 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.50 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत तक हैं। 700 दिनों की मैच्योरिटी अवधि पर बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर करता है। इस अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। सामान्य ग्राहकों के लिए इस अवधि पर ब्याज दर 7 प्रतिशत होगी। बता दें कि बड़े बैंकों की तुलना में छोटे बैंकों में अधिक ब्याज मिल रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका