इस साल भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कुल 1% की कटौती की है। इसका असर सीधा बैंकों की ब्याज दरों पर पड़ा है। जहां लोन सस्ते हो गए हैं, वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाला रिटर्न भी कम होता जा रहा है।

Advertisement

लेकिन ऐसे समय में कुछ छोटे फाइनेंस बैंक अब भी अपने ग्राहकों को अच्छी ब्याज दरों के साथ एफडी में निवेश का मौका दे रहे हैं। अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो इन विकल्पों पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement

Equitas Small Finance Bank: 888 दिन की FD पर ज़बरदस्त ब्याज

इक्विटास बैंक ने 888 दिनों की FD स्कीम पर 7.60% ब्याज देना शुरू किया है, जो कि मौजूदा समय में काफी बेहतर माना जा रहा है।

1 साल की FD - 7.25% ब्याज

3 साल की FD - 7.25% ब्याज

5 साल की FD - 7.00% ब्याज

ESAF Small Finance Bank: सीमित अवधि की FD पर दमदार ऑफर

ESAF बैंक ने 444 दिनों की एफडी स्कीम में 7.60% ब्याज की पेशकश की है, जो बाकी ड्यूरशन के मुकाबले ज्यादा है।

Advertisement

1 साल की FD - 4.75%

3 साल की FD - 6.00%

5 साल की FD - 5.75%

Jana Small Finance Bank: लंबी अवधि में सबसे अधिक ब्याज

अगर आप 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.20% की ब्याज दर के साथ एक मजबूत विकल्प है।

यह दर कई बड़े बैंकों से कहीं बेहतर है और लंबे समय के लिए फिक्स्ड इनकम की योजना बना रहे लोगों के लिए आकर्षक है।

Advertisement

Suryoday Small Finance Bank: सबसे ऊंची ब्याज दर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 8.40% की शानदार ब्याज दर की पेशकश की है, वो भी 5 साल की FD पर।

1 साल की FD - 7.50%

3 साल की FD - 8.15%

यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादा ब्याज दर के साथ सुरक्षित निवेश चाहते हैं।

Advertisement

निवेश करने से पहले क्या ध्यान रखें?

किसी भी बैंक में पैसा लगाने से पहले बैंक की विश्वसनीयता जरूर जांचें।

FD पर मिलने वाला ब्याज समय के साथ बदल सकता है, इसलिए सही अवधि का चुनाव करें।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश से पहले बैंक की RBI से मान्यता और DICGC बीमा कवर जरूर चेक करें।

जहां एक ओर बड़े बैंक एफडी पर कम रिटर्न दे रहे हैं, वहीं कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक अब भी ऊंची ब्याज दरों के साथ बेहतर निवेश का मौका दे रहे हैं। अगर आप कम जोखिम में अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो ये एफडी स्कीम्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।