222 Days FD : पब्लिक सेक्टर का बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक अपने ग्राहकों को ब्रांच के जरिए और ऑनलाइन मोड के जरिए भी क्यूरेटेड फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ एक्स्ट्रा ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बैंक अपने क्यूरेटेड फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ ग्राहकों को 8.85 फीसदी तक ब्याज हासिल करने की सुविधा दे रहा है। बैंक ने 21 फरवरी 2023 को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया।

Advertisement

पैसा रहेगा सेफ

एफडी एक सेफ निवेश ऑप्शन है। साथ ही जब आप अपना पैसा किसी सरकारी बैंक में निवेश करते हैं तो आपके पैसे की सेफ्टी और बढ़ जाती है। यही वजह है कि आप यहां टेंशन फ्री होकर निवेश कर सकते हैं।

पीएसबी (पंजाब एंड सिंध बैंक) उत्कर्ष 222 दिनों की एफडी स्कीम
इस एफडी स्कीम के तहत, बैंक अपने ग्राहकों को अधिकतम 8.85 फीसदी और न्यूनतम 7.75 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ग्राहकों को बैंक ब्रांच और ऑनलाइन मोड के माध्यम से एफडी में निवेश का ऑप्शन दिया जा रहा है।

Advertisement
चेक करें ब्याज दरें

पीएसबी ब्रांच और ऑनलाइन मोड में अलग-अलग ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। पहले बात करते हैं ब्रांच की। ब्रांच के जरिए सामान्य निवेशक 222 दिनों की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दर हासिल कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 8.25 फीसदी है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से अधिक आयु वाले लोग) को 8.60 फीसदी की ब्याज दर पेश की जा रही है।

ऑनलाइन मोड पर ब्याज दरें
बात करें ऑनलाइन मोड की तो इस तरीके में सामान्य नागरिकों को 8.00 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.85 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

300 दिन वाली एफडी

300 दिन की एफडी पर भी पीएसबी की तरफ से ब्रांच और ऑनलाइन मोड में अलग-अलग ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। ब्रांच के जरिए 300 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशक 7.50 फीसदी ब्याज दर हासिल कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 8.00 फीसदी है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से अधिक आयु वाले लोग) को 8.35 फीसदी की ब्याज दर पेश की जा रही है। ऑनलाइन मोड में 300 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.60 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

Financial Planning कर रहे हैं तो न रहें PPF और FD के भरोसे, करें ये काम | Good Returns
पीएसबी फैबुलस प्लस 601 डेज फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

601 दिन की इस एफडी स्कीम पर पीएसबी ब्रांच और ऑनलाइन मोड में एक समान ब्याज दरें पेश कर रहा है। ब्रांच के जरिए 601 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशक 7 फीसदी ब्याज दर हासिल कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.50 फीसदी है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को 7.85 फीसदी की ब्याज दर पेश की जा रही है। इस बैंक की शुरुआत 24 जून 1908 को अमृतसर में की गई थी।