Fathers Day 2024: फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा. हर बच्चा पिता को स्पेशन गिफ्ट देने की सोच रहा. परफेक्ट गिफ्ट के लिए दिमाग तेजी से दौड़ रहा होगा. इस बार एक स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे पिताजी को पैसों की किल्लत नहीं होगी. बुढ़ापा, पैसे के लिहाज से एकदम अच्छे से गुजरेगा. इस पिताजी के नाम पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में निवेश कर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं. सरकारी स्कीम में गारंटी के साथ ब्याज से कमाई होती है. सबसे खास बात ये है कि निवेश की रकम एकदम सुरक्षित होती है.

Advertisement

सरकारी सेविंग स्कीम पर मिलती है टैक्स छूट?

पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में निवेशक को पक्की इनकम होती है. खाते में हर तिमाही में ब्याज की रकम ट्रांसफर होती है. स्कीम की खास बात ये है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत इस में टैक्स की छूट भी मिलती है. हालांकि, स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स भरना होता है.

Advertisement

अगर रिटर्न का आंकड़ा 50,000 रुपए से ज्यादा है, तो ब्याज पर TDS लगता है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक एकमुश्त 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. निवेश की रकम 5 साल में मैच्योर हो जाती है. स्कीम में निवेश की रकम पर सालाना 8.2% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं.

Advertisement

Post Office SCSS Calculation 2024

कुल निवेश: 5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
मैच्योरिटी रकम: 7,05,000 रुपए
ब्याज से कुल कमाई: 2,05,000 रुपए
मंथली इनकम: 10,250 रुपए

प्री-मैच्योर निकासी के लिए क्या है नियम?

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक निवेश की तारीख के बाद कभी भी स्कीम बंद कर सकता है. अगले 1 साल तक निवेश की रकम मैच्योरिटी से पहले बिना किसी पेनाल्टी के निकाला जा सकता है. 1 से 2 साल के अंदर रकम निकासी पर कुल प्रिंसिपल पर 1.5% का अमाउंट चार्ज किया जाएगा. 2 से 5 साल की अवधि में कुल प्रिंसिपल का 1% अमाउंट चार्ज किया जाता है.

Advertisement

सीनियर सिटीजन स्कीम पर ब्याज दरें

पोस्ट ऑफिस की SCSS पर सालाना 8.2 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये दरें आखिरी बार 1 जनवरी 2024 को बदली थी. बता दें कि स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर बदलता है, जोकि 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर या फिर 31 दिसंबर होता है. निवेशक ने अगर फॉर्म 15 G/15H भरा है तो ब्याज की रकम पर TDS नहीं लगता.