Father's Day 2024 Financial Gifts: पापा.. दादा जी.. नाना जी... हर किसी की जिंदगी में इन सभी लोगों का योगदान होता है जिनकी वजह से व्यक्ति आगे बढ़ना सीखता है। इस साल फादर्स डे 2024 को 16 जून को मनाया जाएगा। हर साल यह डेट बदलती रहती है क्योंकि यह जून में तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

Advertisement

यह दिन पिता को सम्मानित करने का एक अवसर है जिन्होंने अपने पूरे जीवन में हमारा साथ दिया है। वैसे पितृत्व का जश्न एक दिन तक सीमित नहीं है, फादर्स डे हमारे प्यार और कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक विशेष दिन है।

Advertisement

इस दिन आप अपने पिता को फाइनेंशियल गिफ्ट भी दे सकते हैं ताकि चलकर उन्हें किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। आइए आपको ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट्स बताएंगे जो फाइनेंशियल बोझ को कम कर सकते हैं।

एसआईपी में निवेश करें

अगर आपके पिता म्यूचुअल फंड निवेश में नए हैं, तो SIP शुरू करना सही हो सकता है। आप इससे लॉन्ग टर्म में निवेश कर सकते हैं और अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काम आएंगे। इस फादर्स डे पर आप अपने पिता के लिए आप एक छोटी SIP शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड

ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड का आप फादर्स डे पर अपने पिता को उपहार दे सकते हैं यह उनके लिए वित्तीय रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। यह वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करता है, खासकर उन पिताओं के लिए जो रिटायर हैं और आर्थिक रूप से अपने बच्चों पर निर्भर हैं।

यह एक सेकंडरी क्रेडिट कार्ड के जैसे होता है। जिसका उपयोग अन्य परिवार के लोग भी कर सकते हैं जैसे बच्चे, भाई-बहन, आपकी मां आदि।

Advertisement

स्वास्थ्य बीमा

पिता आपकी परवरिश की जिम्मेदारी उठाते हैं और आपको एक अच्छी जीवनशैली देते हैं। आपके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लिखाते-पढ़ाते हैं। हालांकि, जिंदगी के एक पड़ाव में माता-पिता को अच्छी चिकित्सा सहायता की भी आवश्यकता होती है। अगर आपके पिता के पास कोई स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं है, तो फादर्स डे इसे सुरक्षित करने का एक सही अवसर है।

Advertisement

सुनिश्चित करें कि योजना में उम्र से संबंधित बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च शामिल हो। फैमिली फ्लोटर प्लान एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यह माता-पिता दोनों के खर्चों को कवर करता है। ध्यान रखें कि आपको एक ऐसी हेल्‍थ पॉलिसी की तलाश करनी चाहिए जिसमें एंट्री के लिए आयु संबंधी लिमिट नहीं हो। इसलिए भले ही आपके पिता अपने 60 के दशक के अंत में हों, पॉलिसी को उन्हें कवर करना चाहिए।

Advertisement

इमरजेंसी फंड शुरु करें

इमरजेंसी फंड एक अलग सेविंग्स अकाउंट होता है। इसका इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जा सकता है। अक्सर माता-पिता अक्सर इमरजेंसी स्थितियों के लिए बचत करते हैं जैसे नौकरी छूट जाने, मेडिकल खर्च, घर की मरम्मत आदि।

फिर भी आप फादर्स डे पर एक इमरजेंसी फंड को अपने पिता जी को गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में अगर उन्हें अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती है, तो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। यह फंड उनके भविष्य को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित रखता है और उन्हें आने वाले दिनों में वित्तीय टेंशन से भी दूर रखता है।