Father's day 2024 Investment Gift: फादर्स डे पर हर बच्चा चाहता है कि वह अपने पिता को स्‍पेशल फील कराएं। हर साल जून के तीसरे हफ्ते में ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। बच्‍चों के लिए पापा का प्‍यार बहुत ही अनमोल होता है। अगर आप भी इस फादर्स डे पर अपने पापा को खुश करना चाहते हैं साथ ही उनके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं तो आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि कैसे इसे आप अपने पापा के लिए शुरु कर सकते हैं।

Advertisement

म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक अच्छी वित्तीय रणनीति मानी जाती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव म्यूचुअल फंड को प्रभावित कर सकता हैं, इसलिए निवेश करने से पहले इससे जुड़े जोखिम का आकलन करना भी महत्वपूर्ण है।

Advertisement

निवेश के तरीके

आप म्यूचुअल फंड में दो तरह से निवेश कर सकते हैं पहला है एकमुश्त और दूसरा है SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान)। SIP में नियमित मासिक निवेश शामिल होता है, जिसकी शुरुआत 100 रुपये से होती है। लंबी अवधि के SIP निवेश में कंपाउंड ब्याज का लाभ मिलता है। अगर फंड का NAV (नेट वैल्यू असेट) लगातार बढ़ता है, तो एकमुश्त निवेश से SIP की तुलना में ज़्यादा रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

एनएवी या नेट एसेट वैल्यू, म्यूचुअल फंड यूनिट के मूल्य को दर्शाता है। इसकी गणना एक विशिष्ट सूत्र का उपयोग करके की जाती है। एनएवी जानने से निवेशकों को अपने निवेश के मूल्य का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। निवेश करने से पहले हमेशा अपने सलाहकार से सलाह लें।

ओपन और क्लोज एंडेड फंड

ओपन-एंडेड फंड आपको किसी भी समय निवेश करने और बेचने की अनुमति देते हैं। हालांकि, क्लोज-एंडेड फंड केवल न्यू फंड ऑफर (NFO) के दौरान ही खरीदे जा सकते हैं और मैच्योरिटी पर निकाले जा सकते हैं। इन अंतरों को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे आपके निवेश के फ्लो को प्रभावित करते हैं।

Advertisement

नियमित योजनाओं में कमीशन फंड शामिल होता है, जो 0.5% से लेकर 1% या उससे अधिक होता है। यह शुल्क सालाना भुगतान किया जाता है। डायरेक्ट स्कीम सीधे कंपनी से खरीदी जाती हैं, जिसमें वितरक कमीशन शामिल नहीं होता। डायरेक्ट प्लान चुनने में समय के साथ लागत में बचत हो सकती है।

क्या इस निवेश पर देना होता है टैक्स?

म्यूचुअल फंड में निवेश कर के अधीन है। निवेशकों को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) करों का भुगतान करना होगा। इक्विटी और डेट जैसे विभिन्न म्यूचुअल फंड पर अलग-अलग तरीके से टैक्स लगाया जाता है। म्यूचुअल फंड डिविडेंड पर डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) और TDS (टैक्‍स डिडक्‍शन एट सोर्स) भी लागू होते हैं।

Advertisement

आपके पिता के लिए कौन सा फंड है सही?

पिता के लिए कौन-से फंड चुनें ये वित्तीय लक्ष्यों पर भी निर्भर करता है। आप उन्हें कोई भी फंड गिफ्ट कर सकते हैं। लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए इक्विटी का रुख कर सकते हैं।

छोटी अवधि के लक्ष्यों के लिए डेट में निवेश बेहतर होता है। हर महीने निवेश करने वाले हैं तो SIP बेहतर विकल्प है वहीं, बड़ी रकम आने पर करेंगे निवेश तो एकमुश्त बेहतर माना जाता है। आप निवेश से पहले किसी फाइनेंशियल एडवाइजर से भी बात करें।