EPFO on WhatsApp: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य जल्द ही WhatsApp का इस्तेमाल करके आसान लेन-देन कर पाएंगे। EPFO जल्द ही इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का यूज करके अपनी पहुंच बढ़ाने और सदस्यों को दी जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाने की योजना बना रहा है।
WhatsApp पर क्या-क्या चेक कर सकते है?
इस पहल का मकसद सदस्यों को जरूरी सेवाओं तक तेजी से और बिना किसी रुकावट के पहुंचने में मदद करना है। जैसे PF बैलेंस देखना, पिछले पांच लेन-देन और क्लेम का स्टेटस जानना। इसके अलावा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत योग्य सदस्य, जिनके कुछ काम अधूरे हैं, जैसे UIDAI की फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का यूज करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन पूरा न होना, या अपने आधार से जुड़े बैंक खाते के लिए DBT चालू न होना। वे भी WhatsApp के जरिए सहायता सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
WhatsApp पर EPFO कैसे यूज करें?
जो सदस्य WhatsApp पर सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें बातचीत शुरू करने के लिए EPFO के रजिस्टर्ड WhatsApp नंबर पर Hello टाइप करना होगा। वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर EPFO के मैसेज पाने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
इसके बाद, रिटायरमेंट फंड मैनेजर यह वेरिफाई करेगा कि क्या मैसेज उस खास सदस्य के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आया है, जो उसके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ा हुआ है। अगर वेरिफाई हो जाता है, तो सदस्य को उसकी स्थानीय भाषा में आसान मेनू विकल्प दिखाए जाएंगे। इसके बाद सदस्य विकल्प चुन सकता है, जानकारी सबमिट कर सकता है, या आसान सवालों के जवाब पर क्लिक कर सकता है।
इसके बाद EPFO की तरफ से, मैसेज को प्रोसेस किया जाएगा और उसका जवाब सीधे किसी AI चैटबॉट से या EPFO के डेटाबेस में खोजकर दिया जाएगा। इससे एनालिटिक्स और रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस तरह की हर बातचीत पर नजर रखी जाएगी, जिससे EPFO को सदस्य की संतुष्टि के बारे में पता चल सकेगा।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर