EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारियों को ईएलआई स्कीम से फायदा उठाने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को एक्टिव करने पर जोर दिया है। अब अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यह कदम कर्मचारियों के बैंक खातों में लाभों के सीधे ट्रांसफर के लिए बहुत जरूरी है, जिसके लिए बैंक खातों को आधार से जोड़ना है।

Advertisement

30 नवंबर तक है आखिरी मौका

यह प्रोसेस 30 नवंबर 2024 तक पूरा करना होगा तभी आपको ईएलआई स्कीम का फायदा मिल पाएगा। केंद्रीय बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुरू की गई ELI योजना को अलद-अलग क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।

Advertisement

इस पहल को तीन हिस्सों में डिवाइड किया गया है, जिनमें से रोजगार के पर फोकस है। योजना A का उद्देश्य नए ग्रेजुएट्स को काम पर रखने के लिए कंपनियों को सब्सिडी प्रदान करना है, जबकि योजना B का उद्देश्य नई भर्तियों के लिए नए निर्माण क्षेत्र को बढ़ाना है।

वहीं, योजना सी वर्कफोर्स बढ़ाने के लिए यह योजना अलग-अलग इंड्सट्री में वर्कफोर्स बढ़ाने के लिए सामान्य प्रोत्साहन देगी। यह रणनीतिक बेरोजगारी से निपटने और रोजगार में कॉर्पोरेट भागीदारी को प्रोत्साहन को भी दिखाता है। 22 नवंबर, 2024 को जारी ईपीएफओ की अधिसूचना में आधार-आधारित यूएएन सक्रियण अनिवार्यता का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

Advertisement

ऐसे करें यूएएन को एक्टिवेट

ईएलआई योजना में भाग लेने के लिए, कर्मचारियों को ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका यूएएन एक्टिव है और उनके आधार से जुड़ा हुआ है। इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए पर्सनल जानकारी भरनी होगी, जैसे कि यूएएन नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि और एक मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

आधार ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन के बाद, एक्टिवेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड आपको मिलेगा।

यह कदम ईएलआई योजना के लाभों का लाभ उठाने के इच्छुक कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, डीबीटी के लिए आधार लिंकेज पर निर्भर करता है।