EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 8 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य सदस्यों को तेज, सुरक्षित और ट्रांसपेरेंसी सर्विस प्रदान करना है। यह प्लेटफॉर्म 2025 में लॉन्च होने की योजना है और इसे आधुनिक तकनीक के साथ बनाया जा रहा है ताकि कर्मचारी बिना किसी झंझट के अपने PF से जुड़ी सभी सर्विसों का फायदा उठा सकें।
लॉन्च में हुई थोड़ी देरी
EPFO 3.0 पहले जून 2025 तक आ जाने वाला था, लेकिन तकनीकी परीक्षणों और सिस्टम सुधारों की वजह से इसकी लॉन्चिंग को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा। इस प्रोजेक्ट को संभालने के लिए इंफोसिस, विप्रो और TCS जैसी बड़ी आईटी कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नया प्लेटफॉर्म उपयोग में आसान और डिजिटल पेमेंट ऐप्स जितना सहज होगा।
ATM से सीधे PF निकासी
EPFO 3.0 का सबसे बड़ा फीचर है ATM से PF निकालना। इसके लिए सदस्य को अपना UAN सक्रिय करना होगा और बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। इसके बाद सदस्य तुरंत कैश निकाल सकेंगे, जिससे अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
UPI से फंड का तुरंत ट्रांसफर
डिजिटल इंडिया के नजरिए को ध्यान में रखते हुए EPFO ने अब UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा भी दी है। इससे किसी भी आपात स्थिति जैसे अस्पताल खर्च या अन्य जरूरी काम में कर्मचारी तुरंत अपने फंड तक पहुंच सकते हैं। यह सुविधा कर्मचारियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी, खासकर जब उन्हें तुरंत आर्थिक मदद की जरूरत हो।
ऑनलाइन क्लेम और सुधार
EPFO 3.0 में छोटे-मोटे सुधार या क्लेम अपडेट के लिए अब कर्मचारियों को दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सदस्य अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए ऑनलाइन अकाउंट में सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा वे क्लेम की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
डेथ क्लेम प्रक्रिया होगी आसान
अगर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो EPFO ने डेथ क्लेम की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अब नाबालिग के लिए गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। इससे परिवार को जल्दी आर्थिक मदद मिल सकेगी और उन्हें लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डिजिटल इंडिया के लिए बड़ा कदम
EPFO 3.0 कर्मचारियों के लिए कई सुविधाओं को एक साथ लाएगा और पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, सुरक्षित और ट्रांसपेरेंसी बनाएगा। नए प्लेटफॉर्म के आने के बाद PF से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और कर्मचारी आसानी से अपने फंड को ट्रैक और मैनेज कर पाएंगे।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान