EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को एक अहम चेतावनी दी है। संगठन ने साफ किया है कि अगर कोई सदस्य झूठा या गलत कारण बताकर पीएफ अकाउंट से पैसा निकालता है, तो उसे न केवल वह रकम वापस करनी होगी, बल्किब्याज और जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है। EPFO का कहना है कि PF फंड सिर्फ रिटायरमेंट सुरक्षा के लिए है, इसलिए इसका दुरुपयोग भविष्य में वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।

Advertisement

EPFO का ताजा संदेश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर EPFO ने लिखा:
"गलत कारणों से PF निकालने पर EPF योजना 1952 के तहत रिकवरी की जा सकती है। केवल उचित जरूरतों के लिए ही PF का इस्तेमाल करें। आपका PF आपका जीवन सुरक्षा कवच है।"

Advertisement

यानी अगर किसी ने मकान खरीदने या बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड निकालने का दावा किया, लेकिन पैसे का इस्तेमाल कहीं और किया, तो EPFO उस राशि की वसूली कर सकता है। साथ ही ब्याज और जुर्माने का प्रावधान भी है।

PF निकालने के वैध कारण

EPFO के अनुसार, सदस्य केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में PF से पैसा निकाल सकते हैं:

Advertisement

शादी या वैवाहिक समारोह

बच्चों की शिक्षा के लिए

गंभीर बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी

घर बनाने या खरीदने के लिए

इन कारणों से PF निकालना सही है। लेकिन अगर पैसा किसी अन्य काम में खर्च होता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

धारा 68बी(11) में क्या लिखा है?

EPFO योजना 1952 की धारा 68बी(11) के अनुसार अगर PF फंड का गलत इस्तेमाल किया गया, तो सदस्य को तीन साल तक नया एडवांस निकालने से रोका जा सकता है।

Advertisement

जब तक गलत तरीके से निकाली गई राशि ब्याज सहित वापस नहीं की जाती, कोई नया अग्रिम भुगतान स्वीकृत नहीं होगा।

ऑटो-सेटलमेंट लिमिट बढ़ी

जून 2025 में EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट लिमिट बढ़ाकर 1 लाख रुपए से 5 लाख रुपए कर दी है। इसका मतलब यह है कि अब 5 लाख तक की राशि सीधे खाते में जमा हो सकती है। हालांकि, नियमों का पालन करना अब भी जरूरी है।

Advertisement

क्यों जरूरी है सावधानी

PF फंड कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए है। इसका गलत इस्तेमाल न सिर्फ फाइनेंशियल नुकसान बल्कि भविष्य में पेंशन और रिटायरमेंट प्लान को भी प्रभावित कर सकता है। EPFO का अलर्ट यह तय करता है कि सदस्य केवल जरूरी कारणों के लिए ही PF का इस्तेमाल करें।

अगर आप EPFO के सदस्य हैं तो सावधान रहें। झूठी जानकारी देकर PF निकालने से न केवल रकम वापस करनी पड़ सकती है, बल्कि ब्याज और जुर्माना भी लगेगा। अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा नियमों का पालन करें और PF का इस्तेमाल केवल वैध जरूरतों के लिए ही करें।