नई दिल्ली, सितंबर 4। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। लेकिन एक कंपनी ऐसी है, जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अगर किसी ने इस कंपनी में आज से केवल 23 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब करीब 28 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसा नहीं है कि आगे यह कंपनी अच्छा रिटर्न नहीं दे सकती है। दरअसर यह कंपनी अभी भी शानदर काम कर रही है, और आगे भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दे सकती है। आइये जानते हैं इस शानदर कंपनी के बारे में।
इस शानदार कंपनी का नाम है आयशर मोटर्स। यह ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी है। अगर आप बुलेट मोटरसाइकिल को जानते होंगे तो यह भी जान लीजिए कि उसे आयशर मोटर्स ही बनाती है। इस कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
अगर किसी ने आयशर मोटर्स के शेयर में आज से 23 साल पहले पैसा लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त कई गुना हो गई होगी। शुक्रवार को यह शेयर करीब 3421 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर का रेट 1999 में 1.22 रुपये था। इस प्रकार से इस शेयर ने 23 साल में करीब 281000 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर किसी ने आज से 23 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 28 करोड़ रुपये होगी।
अगर किसी ने आयशर मोटर्स के शेयर में आज से 3 साल पहले निवेश किया होगा, तो उसे करीब 110 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं आयशर मोटर्स के शेयर ने 6 माह में करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
आयशर मोटर्स के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में शेयरखान ने आयशर मोटर्स का प्राइस टारगेट 4100 रुपये का दिया है। शेयरखान का कहना है कि इस शेयर में 4100 रुपये का टरगेट रखते हुए खरीदारी की जा सकती है। शेयरखान का कहना है कि लगातार नए नए मॉडल की लांचिंग का फायदा कंपनी को मिलेगा।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या