Diwali Gifts 2024: दिवाली का त्योहार देश-दुनियाभर में मनाया जा रहा. इस दिन प्रकाश का त्योहार होता है. साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा होती है. बेटियां, घर की लक्ष्मी होती हैं. बेटियों के लिए सुरक्षित और खुश हाल जीवन के लिए जरूरी है कि अच्छी शिक्षा के साथ फाइनेंशियल जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए. बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कई तरह की सेविंग स्कीम ऑफर कर रही. इनमें से एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) भी शामिल है.
सरकार द्वारा समर्थित इस स्कीम में निवेशित रकम पर सालाना 8.2 फीसदी का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. खास बात यह है कि स्कीम में निवेश की शुरुआत केवल 250 रुपए से की जा सकती है. इससे भविष्य में मोटी रकम तैयार की जा सकती है, जिससे बेटी की हायर एजुकेशन समेत पढ़ाई में मदद मिल सकती है. इसलिए इस दिवाली बेटी के लिए इसे तोहफा दे सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेशन
- बेटी की उम्र: 10 साल
- निवेश का साल: 2021
- हर साल जमा रकम: 1.5 लाख रुपए
- सालाना ब्याज दर: 8.2%
- 21 साल बाद कुल अनुमानित रकम: 69,27,578 रुपए
- ब्याज से कुल कमाई: 46,77,578 रुपए
- मैच्योरिटी साल: 2042
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलेगा बंपर रिटर्न!
दिवाली के शुभ अवसर पर अगर सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश की शुरुआत की जाए तो इसके कई फायदे हैं. इसे उदाहरण से समझते हैं... निवेशक, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) में हर साल लगातार 15 सालों तक 1.5 लाख रुपए जमा करता है, तो कुल जमा रकम 22,50,000 रुपए हो जाएगा. योजना में जमा कुल रकम पर अगर हर साल 8.2% ब्याज मिल रहा है तो कुल इनवेस्टमेंट पर ब्याज से 46,77,578 रुपए की कमाई होगी.
कैलकुलेशन के लिहाज से कुल निवेश पर मिला ब्याज मूल रकम से करीब दोगुना है. यानी सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1.5 लाख रुपए के निवेश पर निवेशक को मैच्योरिटी पर 69,27,578 रुपए हो जाएगा.
सुकन्या समृद्धि योजना में लाखों में होगी कमाई
बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अगर हर साल 1 लाख रुपए का निवेश कर रहे हैं. इस इनवेस्टमेंट को लगातार 15 साल तक जारी रखा जाए, तो कुल जमा रकम 15 लाख रुपए हो जाएगा. मौजूदा ब्याज दर 8.2% के लिहाज से कुल जमा पर ब्याज से कमाई का अनुमानित आंकड़ा 31.18 लाख रुपए हो जाएगा. इस लिहाज से सुकन्या समृद्धि योजना में कुल निवेश और ब्याज से कमाई मैच्योरिटी पर 46.18 लाख रुपए बन जाएंगे. यानी योजना में निवेश की कुल रकम 3 गुना से भी ज्यादा हो जाएगी.
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी खास बातें
दिवाली पर अगर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं तो बताते चलें कि हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. सरकारी सेविंग स्कीम में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है. निवेशक की ओर से जमा रकम 21 साल बाद मैच्योर होती है. मैच्योरिटी पर योजना में निवेशित की रकम और उस पर हुई ब्याज से इनकम निवेशक के खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाती है. बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में पैरेंट्स अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग