EPF Pension Hike News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों पेंशनभोगियों के लिए दिवाली 2025 से पहले खुशखबरी आने वाली है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, EPF की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो पेंशनभोगियों को महीने के खर्चों में बड़ी राहत मिल सकती है।

Advertisement

कब होगा फैसला?

इस बार का फैसला सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिया जाएगा। यह बैठक 10 और 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे लाखों पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Advertisement

मौजूदा पेंशन और प्रस्तावित बढ़ोतरी

वर्तमान में एंप्लॉय पेंशन स्कीम (EPS) के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए प्रति माह है। यह राशि लंबे समय से अपर्याप्त मानी जा रही थी। कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स ने कई बार पेंशन बढ़ाने की मांग उठाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBT पेंशन को 2500 रुपए प्रति माह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे पेंशनभोगियों को मासिक खर्च में काफी मदद मिलेगी।

Advertisement

11 साल बाद आएगा बदलाव

EPS-95 योजना के तहत न्यूनतम पेंशन में आखिरी बार बदलाव 2014 में किया गया था। तब इसे 1000 रुपए प्रति माह किया गया था। उसके बाद अब तक इस राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए पेंशन में वृद्धि की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। अगर प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो पेंशनभोगियों की जीवनशैली में सुधार आएगा।

Advertisement

लाखों पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा

कुछ पेंशनर्स संगठन चाहते हैं कि न्यूनतम पेंशन को 7500 रुपए तक बढ़ाया जाए। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इतनी बड़ी बढ़ोतरी इस बार संभव नहीं है। CBT के पास पेंशन को 2500 रुपए प्रति माह तक बढ़ाने का प्रस्ताव सबसे यथार्थवादी माना जा रहा है। अगर यह फैसला लिया जाता है तो देशभर के लाखों पेंशनभोगियों को सीधे आर्थिक राहत मिलेगी।

Advertisement

दिवाली के पहले आएगी खुशखबरी

इस बढ़ोतरी से पेंशनभोगियों के खर्चे और जीवन यापन आसान हो जाएंगे। दिवाली से पहले यह फैसला आने से पेंशनभोगियों में खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा। EPFO की यह पहल न सिर्फ आर्थिक मदद करेगी बल्कि पेंशनभोगियों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाएगी।