Dhanteras Gold Outlook: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. लगभग हर हफ्ते नए रिकॉर्ड्स बन रहे. बुलियन मार्केट के बुलरन में सोने की रफ्तार कम नहीं हो रही. 2024 में अब तक सोने का रेट करीब 24 फीसदी बढ़ चुका है. पिछले धनतेरस से इस साल धनतेरस के करीब पहुंचने पर सोना करीब 30 फीसदी उछल चुका है. सोने में इतनी तेजी के बाद भी कमोडिटी एक्सपर्ट आगे मजबूती की उम्मीद जता रहे हैं. अगले दिवाली तक सोने के नए रिकॉर्ड्स बनने का अनुमान है.
सोने ने किया आउटपरफॉर्म
सोने की धुआंधार तेजी के चलते इसने सभी असेट क्लासेस को आउटपरफॉर्म किया है. पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने का कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR 15 फीसदी के पास रहा. बता दें कि सोने का भाव पिछले धनतेरस से अब तक करीब 31 फीसदी उछल चुका है. यह 2020 के बाद अब तक का सबसे बढ़िया तेजी है. 2020 में सोने का भाव धनतेरस से धनतेरस के दौरान 32 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था.
सोने के लिए क्या है 12 महीने का टारगेट
कमोडिटी मार्केट के जानकार और HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने को वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 75500-76000 रुपए की रेंज में खरीदें. अगर यह थोड़ा सा नीचे 73500-73700 रुपए की रेंज में मिले तो और खरीदें. खरीदारी के लिए 71500 रुपए का स्टॉपलॉस रखें. सोने के लिए अगले 12 महीने का अपसाइड टारगेट 85300 से 87000 रुपए का है.
सोने के लिए बड़े फैक्टर्स
सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में काफी हलचल देखने को मिल सकता है. क्योंकि कई फैक्टर्स का असर कीमतों पर पड़ सकता है. अनुज गुप्ता ने कहा कि भारी तेजी के बावजूद सोने में निवेश पर फायदा ही होगा, जोकि आने वाले दिनों में जमकर कमाई करा सकता है.
सोने में जोश भरने का काम बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन और आर्थिक अनिश्चितता है. साथ ही ग्लोबल ईटीएफ इनफ्लो,पश्चिमी सेंट्रल बैंकों की मॉनिटरी पॉलिसी और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव भी है. इसके अलावा गोल्ड के बुलिश ट्रेंड को गिरता डॉलर इंडेक्स भी सपोर्ट करेगा.
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार