DEE Piping Systems IPO Allotment: शेयर बाजार में एक स्टॉक लिस्टिंग के लिए बिल्कुल तैयार है. DEE Piping Systems का IPO 26 जून को लिस्ट होगा. इससे पहले निवेशकों ने पब्लिक इश्यू को हाथोंहाथ लिया, जोकि 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. इश्यू 19 जून से 21 जून तक खुला रहा. कंपनी 418 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया है. अगर आपने भी IPO में बोली लगाया है तो BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं...

Advertisement

DEE Piping Systems IPO Allotment Status

Step 1: BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में'DEE Piping Systems' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें

Advertisement

DEE Piping Systems IPO की अहम बातें

DEE Piping Systems की बात करें तो कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 418 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसमें 325 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और अन्य रकम OFS यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाएगी, जिसमें प्रोमोटर्स भी स्टेक सेल करेंगे.IPO के लिए इश्यू प्राइस 203 रुपए है. कंपनी के प्रोमोटर्स में कृष्णन ललीत बंसल, आशिमा बंसल और DDE पाइपिंग कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं. IPO में कुल 20,542,591 इक्विटी शेयर जारी किए गए, जिसमें QIB के लिए 20%, NII के लिए 15%, RII के लिए 30% हिस्सा रिजर्व रहा.

Advertisement

DEE Piping Systems IPO Subscription Status

कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
कुल 101.6x
QIB 206.5x
NII 148.1x
रिटेल 22.2x
कर्मचारी 43.4x

DEE Piping Systems का कारोबार

DEE Piping Systems की शुरुआत 1988 में हुई. कंपनी पाइपिंग सॉल्युशंस कई इंडस्ट्रीज के लिए मुहैया कराती है, जिसमें ऑयल एंड गैस, पावर, केमिकल्स समेत अन्य शामिल है.कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस 3 डिविजन में डिवाइड हैं, जिसमें पाइपिंग डिविजन, पावर डिविजन और हैवी फैब्रिकेशन शामिल हैं. FY23 में ऑपरेशंस से आय 88.85% पाइपिंग डिविजन से आया. कंपनी के पास 3 दशकों का मैन्युफैक्चरिंग अनुभव है. सबसे पुराने क्लाइंट्स में RIL का नाम भी शामिल है. इसके अलावा फॉर्च्युन 500 में शामिल कई कंपनियां भी क्लाइंट हैं.

Advertisement

DEE Piping Systems के फाइनेंशियल

DEE Piping Systems के पास 7 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं. कंपनी 27 देशों के ग्राहकों को सर्विस देती है, जिसमें US, कनाडा, इटली, जापान, जर्मनी जैसे नाम शामिल हैं. फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो FY23 में कुल इनकम 614.32 करोड़ रुपए रही. जोकि FY22 में 470.84 और FY21 में 513.03 करोड़ रुपए थी. इसी तरह मुनाफा FY23 में 12.97 करोड़ रुपए रहा. FY22 में 8.2 करोड़ रुपए और FY21 में 14.12 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.