भारत में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह सरकार की ओर से लगातार डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देना है. इस बीच आकर्षक रिवॉर्ड वाले क्रेडिट कार्ड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिसमें एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड सबसे आगे हैं. ये कार्ड न केवल शॉपिंग और पेमेंट को आसान बनाते हैं बल्कि सेफ ट्रांजैक्शन भी मुहैया कराते हैं. यही वजह है कि मौजूदा समय में ग्राहकों के बीच ये पसंदीदा विकल्प बन रहे हैं.

Advertisement

एसबीआई के इस कार्ड पर फायदे ही फायदे

Advertisement

एसबीआई का सिम्पलीक्लिक कार्ड अपनी वैश्विक स्वीकृति और टच फ्री पेमेंट सर्विसेज के लिए जाना जाता है. यह वेलकम गिफ्ट के तौर पर 500 रुपए का अमेजन गिफ्ट कार्ड ऑफर करता है. साथ ही 499 रुपए प्लस टैक्स का सालाना फीस चार्ज करता है. यह लगातार एटीएम यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है.

एसबीआई का यह कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पर खर्च के माइलस्टोन के लिए ई-वाउचर के साथ गिफ्ट ऑफर करता है. साथ ही 500 रुपये से 3,000 रुपये के बीच के ट्रांजैक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट ऑफर करता है. इसके अलावा यह चुनिंदा ऑनलाइन खरीद पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य ऑनलाइन खर्चों पर 5 गुना पॉइंट्स ऑफर करता है. बताते चलें कि सालाना चार्ज उन लोगों के लिए माफ कर दिया जाता है जो हर साल 1 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करते हैं.

Advertisement

HDFC बैंक का कार्ड बचाएगा पैसा!

एचडीएफसी बैंक का मनीबैक+ क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए आकर्षक है जो कैश पॉइंट, गिफ्ट वाउचर और छूट को तवज्जो देते हैं. क्योंकि इसमें 500 रुपये प्लस टैक्स के शुरुआती या रिन्युअल चार्ज के साथ जो 50,000 रुपए के सालाना खर्च पर माफ कर दिया जाता है. कार्डहोल्डर्स कई तरह के अन्य ऑफर भी दिए जा रहे, जिसमें खास तौर पर ऑनलाइन रिटेल सेलर्स पर 10 गुना कैश पॉइंट और कहीं और खर्च किए गए हर 150 रुपये पर 2 कैश पॉइंट शामिल हैं.

Advertisement

एचडीएफसी का यह कार्ड सालाना 2,000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर, एक स्मार्ट ईएमआई ऑप्शन, 1% फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट छूट और स्विगी डाइनआउट के जरिए से 20,000 से अधिक रेस्तरां में 20% छूट भी ऑफर करता है. रुपे कार्ड उपयोगकर्ताओं को यूपीआई लेनदेन पर खास रिवॉर्ड मिलते हैं.

एक्सिस बैंक भी दे रहा शानदार ऑफर

एक्सिस बैंक का मैग्नस क्रेडिट कार्ड प्रीमियम लाभों के साथ हाई नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए है. कार्ड में 2024 में घरेलू लाउंज ट्रैवल के लिए चार गेस्ट पास और प्रायोरिटी पास के माध्यम से कॉम्प्लिमेंट्री इंटरनेशनल लाउंज पहुंच शामिल है.

Advertisement

लक्जरी फायदों में कॉम्प्लिमेंट्री फ्लाइट टिकट, एयरपोर्ट के कंसीयज सेवा और 12,500 रुपये के हाई एंड ब्रांड्स लिए वाउचर शामिल हैं. ओबेरॉय और ट्राइडेंट होटल में 15% तक की छूट और 4,000 से अधिक रेस्तरां में 30% का डिस्काउंट भी इस कार्ड पर मिलते हैं. मेंबरशिप चार्ज उन लोगों के लिए नहीं वसूला जाता है जो सालाना 25 लाख रुपये खर्च करते हैं. साथ ही फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट और एक्स्ट्रा वाउचर भी शामिल हैं.

Advertisement

देश में बढ़ा क्रेडिट कार्ट का इस्तेमाल

भारत में डिजिटलाइजेशन की ओर बदलाव ने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी की है। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक रिवॉर्ड रिच क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं, जो सेफ ट्रांजैक्शन समेत कई तरह के फायदे ऑफर करते हैं. ये वेलकम गिफ्ट और फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट से लेकर हाई नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स और लक्जरी बेनिफिट तक ऑफर करते हैं.