Credit Card Tips: डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ा है। आज यह केवल शॉपिंग का साधन नहीं बल्कि कई लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ऑनलाइन ऑर्डर, होटल बिल, फ्लाइट टिकट या अचानक आया खर्च क्रेडिट कार्ड तुरंत काम आ जाता है। लेकिन यह सुविधा तभी फायदेमंद है, जब इसका इस्तेमाल समझदारी से किया जाए।

Advertisement

अगर क्रेडिट कार्ड को बिना सोच-समझे खर्च करने का जरिया बना लिया जाए, तो यह धीरे-धीरे कर्ज और तनाव का कारण बन सकता है। इससे आपकी आर्थिक आदतें, भविष्य की योजनाएं और बैंक रिकॉर्ड सभी प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisement

खर्च की एक सीमा जरूरी

फाइनेंस विशेषज्ञ मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना सही नहीं है। बार-बार ज्यादा राशि खर्च करने से बैंक यह मान सकता है कि उपभोक्ता आर्थिक दबाव में है। इसका असर आगे चलकर लोन, कार्ड अपग्रेड या नई सुविधाओं पर पड़ सकता है। सीमित खर्च करने से वित्तीय संतुलन बना रहता है।

कहां क्रेडिट कार्ड नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

कुछ जगहों पर क्रेडिट कार्ड का यूज फायदे के बजाय नुकसान देता है।

Advertisement

नकद पैसे निकालने के लिए: इसमें अतिरिक्त चार्ज और तुरंत ब्याज जुड़ जाता है।

महंगी चीजें बिना बजट के खरीदना: इससे भुगतान का दबाव बढ़ सकता है।

पूरी यात्रा का खर्च कार्ड पर डालना: अगर बिल समय पर न चुका पाए, तो खर्च कई गुना हो सकता है।

अनजान या असुरक्षित वेबसाइट पर पेमेंट: इससे फ्रॉड का खतरा रहता है।

पहले से चल रहे कर्ज के साथ नया खर्च: इससे मासिक खर्च बिगड़ सकता है।

Advertisement

जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन: यह तरीका सुरक्षित नहीं माना जाता।

कार्ड किसी और को देना: इससे कानूनी और टैक्स संबंधी परेशानी हो सकती है।

टैक्स से जुड़ा खतरा भी है

अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड खर्च साल भर में बहुत ज्यादा हो जाता है, तो बैंक इसकी जानकारी सरकारी एजेंसियों को दे सकते हैं। ऐसे मामलों में खर्च के स्रोत को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। सही जानकारी न देने पर आगे जांच भी हो सकती है।

Advertisement

सही इस्तेमाल ही सबसे बड़ा बचाव

क्रेडिट कार्ड को अतिरिक्त आमदनी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। यह एक जिम्मेदारी है, न कि मुफ्त पैसा। समय पर भुगतान, सीमित खर्च और सतर्कता से ही क्रेडिट कार्ड फायदेमंद साबित होता है।

क्रेडिट कार्ड एक अच्छा साधन है, लेकिन गलत आदतें इसे परेशानी का कारण बना सकती हैं। समझदारी से लिया गया फैसला ही आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखता है।