Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड तो आजकल लगभग सभी नौकरी करने वाले लोगों को मिल जाता है। लेकिन इसका जितना फायदा है उतना ही नुकसान भी है। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करते हैं तो यह आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। क्रेडिट कार्ड लेने वाले लोग अक्सर इसके अंधाधुंध इस्तेमाल से फास्ट हैं। क्योंकि पहले तो वह किस्तों पर सामान खरीद लेते हैं लेकिन बाद में जब किस्त भरनी पड़ती है तो दिक्कत होती है। इसके अलावा कई ऐसे ट्रांजैक्शन भी हैं जिन्हें अगर क्रेडिट कार्ड से किया जाए तो आप लंबे कर्ज में फंस सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं तरीकों से बचने के बारे में बता रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा आपको क्रेडिट कार्ड वालों की ट्रिक से भी सजक रहना चाहिए क्योंकि वह रिवॉर्ड पॉइंट देते हैं इसके लिए हम ज्यादा से ज्यादा ट्रांजैक्शन क्रेडिट कार्ड से करते हैं। और ऐसे में क्रेडिट कार्ड का बिल कभी-कभी काफी ज्यादा हो जाता है और अगर इसकी एक भी एमी में हुई तो बैंक के द्वारा जबरदस्त फाइन रिचार्ज किया जाता है और आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Advertisement

बैलेंस ट्रांसफर के लिए ज्यादा इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि कई सारे बैंक के क्रेडिट कार्ड पर बैलेंस ट्रांसफर का फीचर होता है। ऐसे में आप अपने एक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके दूसरे क्रेडिट कार्ड का बिल भर सकते हैं। हालांकि क्रेडिट कार्ड की या सर्विस सुनने में काफी ज्यादा बेहतर लगती है। लेकिन इसका इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब बहुत ज्यादा जरूरत हो।

Advertisement

अगर आप हमेशा इस बैलेंस ट्रांसफर सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। क्योंकि बैंक को पता चल जाता है कि आपके पास दूसरे क्रेडिट कार्ड का बिल या ईएमआई भरने के लिए पैसे नहीं है, इसलिए आपको इस क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ रही है। इसके अलावा इस प्रक्रिया में बैंक के द्वारा एक शुल्क भी वसूला जाता है, जो आपको नॉर्मल ट्रांजैक्शन के दौरान नहीं देना पड़ता।

Advertisement

इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के वक्त भी बरतें सावधानी

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लगभग सभी का क्रेडिट कार्ड में या फीचर होता है कि उसे आप विदेश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आपको यह नहीं पता होगाकि अगर आप विदेश में अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जबरदस्त ट्रांजैक्शन फीस भी चुकानी होती है। यह फीस समय-समय पर बदलती रहती है। ऐसे में अगर आप एक्स्ट्रा चार्ज से बचना चाहते हैं तो आपको कैश का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर आप प्रीपेड कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके एटीएम से कभी न निकालें कैश

आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके एटीएम से कैश कभी भी नहीं निकलना चाहिए। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं, तो बैंक इसके द्वारा इस पर पहले दिन से ही तगड़ा फाइन चार्ज किया जाता है। अगर आप एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं तो हर महीने आपको 2.5 से 3.5 प्रतिशत तक का ब्याज देना पड़ सकता है। वही आपके फ्लैट ट्रांजैक्शन पर लगने वालाटैक्स भी देना पड़ता है।

Advertisement

अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन शॉपिंग की जाती है तो, इस दौरान आपको एक टाइम पीरियड मिलता है जिसमें अगर आप पैसे चुका देते हैं तो आप पर ब्याज नहीं लगता है। इसके अलावा ड्यू डेट तक पैसे न चुकाने पर भी ब्याज लगता है। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके एटीएम से पैसे निकाले गए हैं तो पहले ही दिन से ब्याज लगना शुरू हो जाता है। जो धीरे-धीरे काफी बढ़ सकता है।