Credit Card Block: आज के इस दौर में अधिकांश लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार जरूरत पड़ने पर अपना कार्ड ब्लॉक करवा देते हैं। क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगता है कार्ड ब्लॉक होते ही सारी जिम्मेदारियां खत्म हो गईं। हालांकि, अक्सर ऐसा नहीं होता है। कई बार कार्ड ब्लॉक करने के बाद भी बिल, लेट फीस या ब्याज चार्ज आ जाते हैं, जिससे निवेशकों को आश्चर्य होता है।

Advertisement

सही मायने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जितना आसान है, उतने ही जरूरी हैं इसके नियम। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, कार्ड ब्लॉक करना और कार्ड क्लोज करना दो अलग प्रक्रियाएं हैं। इनका सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

Advertisement

जब आप अपना कार्ड ब्लॉक करते हैं, तो इसका मतलब सिर्फ इतना होता है कि अब कार्ड से कोई नया ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकेगा। लेकिन आपका अकाउंट बैंक सिस्टम में एक्टिव रहता है। इसका मतलब यह है कि अगर कार्ड पर बकाया राशि है, तो उस पर लेट फीस, ब्याज या अन्य चार्ज लग सकते हैं।

RBI साफ कहता है कि ब्लॉक करना केवल सुरक्षा के लिए है, अकाउंट बंद करने का तरीका नहीं। इसलिए कार्ड ब्लॉक करने के बाद भी वित्तीय जिम्मेदारियां खत्म नहीं होतीं।

Advertisement

कार्ड क्लोज का मतलब

अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड क्लोज करवाते हैं, तो इसका मतलब है कि बैंक और आपका रिश्ता उस कार्ड के मामले में पूरी तरह समाप्त हो गया।

बैंक अब कोई नया चार्ज नहीं लगाएगा।

अकाउंट लगभग 7 वर्किंग डेज में बंद कर दिया जाएगा।

बैंक CIBIL जैसी क्रेडिट रिपोर्टिंग एजेंसियों को रिपोर्ट करता है कि अकाउंट बंद हो चुका है।

Advertisement

क्लोज करने के बाद आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कार्ड "Closed" दिखेगा और भविष्य में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

ब्लॉक और क्लोज में मुख्य अंतर

स्थिति अकाउंट स्टेटस चार्ज CIBIL रिपोर्ट
ब्लॉक एक्टिव लग सकते हैं एक्टिव दिखता है
क्लोज बंद नहीं क्लोज दिखता है

लोग अक्सर क्यों फंस जाते हैं

अधिकतर लोग ब्लॉक करते ही मान लेते हैं कि अब सभी जिम्मेदारियां खत्म। लेकिन महीनों बाद लेट फीस, ब्याज या चार्ज आ सकते हैं। साथ ही CIBIL रिपोर्ट में कार्ड "Active" दिखता है, जिससे क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। इसका असर यह होता है कि नया लोन या कार्ड लेने में परेशानी हो सकती है।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड उपयोग करते समय यह जानना बहुत जरूरी है कि ब्लॉक सिर्फ सुरक्षा कदम है, क्लोज करना ही अकाउंट पूरी तरह बंद करता है। सही प्रक्रिया अपनाकर आप अनचाहे चार्ज, स्कोर गिरने और वित्तीय परेशानियों से बच सकते हैं।