आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। लेकिन कई बार बिल इतना बड़ा आ जाता है कि उसे एक साथ चुकाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में EMI (मासिक किस्त) विकल्प बहुत मददगार साबित होता है। यह न केवल खर्च को आसान बनाता है, बल्कि आपके क्रेडिट स्कोर को भी सुरक्षित रखता है और बजट के अनुसार पैसा मैनेज करने में मदद करता है।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड बिल क्या है?

क्रेडिट कार्ड बिल में उस महीने की सभी खरीदारी, एटीएम से निकासी, फीस और ब्याज शामिल होते हैं। इसके साथ ही कुल बकाया राशि और ड्यू डेट भी होती है। ड्यू डेट वह तारीख होती है, जब तक बिल का भुगतान करना जरूरी होता है। समय पर भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है और भविष्य में लोन या नए क्रेडिट कार्ड के लिए आसानी से पर्मिशन मिलती है।

Advertisement

कौन बदल सकता है बिल को EMI में?

ज्यादातर क्रेडिट कार्ड यूजर्स अपने बिल को EMI में बदल सकते हैं। हालांकि, यह आपके कार्ड प्रोवाइडर के नियमों पर निर्भर करता है। आम तौर पर कार्डधारक का भुगतान इतिहास अच्छा होना चाहिए और खाता डिफॉल्ट में नहीं होना चाहिए। नकद निकासी (Cash Withdrawal) जैसी कुछ लेनदेन EMI में नहीं बदली जा सकती।

कौन-से बिल EMI में बदल सकते हैं?

महंगी खरीदारी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज और गैजेट

Advertisement

घरेलू डिवाइज और फर्नीचर

ट्रैवल और हॉलीडे पैकेज

कभी-कभी पूरा बकाया भी EMI में बदला जा सकता है

EMI में बदलने की प्रक्रिया

अपने कार्ड प्रोवाइडर से संपर्क करें - मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग या कस्टमर केयर नंबर से।

बताएं कि किस लेनदेन या पूरे बिल को EMI में बदलना चाहते हैं।

EMI अवधि चुनें - 3, 6, 9 या 12 महीने।

Advertisement

ब्याज दर, मासिक किस्त और कुल राशि की जानकारी ध्यान से देखें।

पुष्टि संदेश ईमेल या SMS में सुरक्षित रखें।

एक बार EMI लागू हो जाने पर बिल में हर महीने तय राशि कटती रहेगी, जिससे अचानक बड़े खर्च से बचाव होता है।

EMI के फायदे

बड़े बिल को छोटे हिस्सों में चुकाना आसान

लेट फीस और ब्याज से बचाव

बजट के अनुसार खर्च नियंत्रण

Advertisement

क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहता है

कब EMI विकल्प सही नहीं है?

अगर पूरा बिल समय पर चुका सकते हैं

EMI पर ब्याज बहुत ज्यादा है

कुल खर्च आपके लिए भारी हो

इस स्थिति में सीधे बिल भुगतान करना बेहतर होता है।

क्रेडिट कार्ड बिल को EMI में बदलना स्मार्ट वित्तीय विकल्प है। यह अचानक बड़े खर्चों से बचाता है और आपके बजट को संतुलित रखता है। लेकिन निर्णय लेने से पहले ब्याज और कुल लागत का ध्यान रखना जरूरी है।