देश के ज्यादातर लोग आज डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर किसी व्यक्ति की इनकम अच्छी है, तो बैंक उन्हें खुद क्रेडिट कार्ड ऑफर करती है. क्रेडिट कार्ड को अनसिक्योर्ड लोन कहा जाता है. बैंक ऐसे ही लोगों की क्रेडिट कार्ड की सुविधा देती है, जिस पर उन्हें भरोसा हो, कि वो समय पर पैसा चुका देंगे. देश के कई बड़े बैंक वरिष्ठ नागरिकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं देते. इसके पीछे कई कारण है. आरबीआई ने भी अपने गाइडलाइन्स पर कहा है कि बैंक बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड देने से बचें.
क्या बुजुर्गों के नहीं मिलता क्रेडिट कार्ड?
देश के कई बड़े बैंक ने क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए एक उम्र सीमा तय की है. देश के ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं देते है. वह उन्हें सिर्फ डेबिट कार्ड ही उपलब्ध करवाते है. इसके पीछे कई कारण है. ऐसा माना जाता है कि 60 साल के बाद व्यक्ति के पास इनकम का ठोस साधान नहीं रहता है. वहीं जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती रहती है, वैसे वैसे उसे कई बीमारियां हो जाती है. जिससे उनकी जान को भी खतरा होता है.
क्या है आरबीआई की गाइडलाइन्स?
वरिष्ठ नागरिकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर आरबीआई का ऐसा कोई ठोस नियम नहीं है. हालांकि आरबीआई की गाइडलाइन्स में कहा गया है कि बैंक 60 साल और इनसे ज्यादा के उम्र के व्यक्ति को कार्ड देने से बचें. हालांकि देश के अलग-अलग बैंकों ने क्रेडिट कार्ड को लेकर अपने नियम बनाए गए है.
बैंकों में क्या है नियम?
देश के अलग-अलग बैंक में क्रेडिट कार्ड की न्यूनतम और अधिकतम उम्र को लेकर अलग अलग क्राइटेरिया है. जैसे एचडीएफसी बैंक में क्रेडिट कार्ड को लेकर न्यूनतम आय 21 साल है और वहीं अधिकतम उम्र 60 साल है. अगर कोई व्यक्ति बिजनेसमैन है तो, उसे 65 उम्र तक क्रेडिट कार्ड मिल सकता है.
इसके अलावा देश की सरकारी दिग्गज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड में अप्लाई करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, वहीं अधिकतम उम्र 70 साल तक हो.
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?