Complete information about PPF: पीपीएफ भारत सरकार की बचत योजना है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर जहां टैक्स की छूट मिलती है, वहीं काफी अच्छा ब्याज भी मिलता है। आइये एक मिनट में लें पूरी जानकारी।
पीपीएफ खाता पोस्ट आफिस या बैंक में खोला जा सकता है।
पीपीएफ खाता बैंक से पोस्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस में बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।
पीपीएफ खाते पर इस वक्त 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पीपीएफ की ब्याज दरों क समीक्षा हर तीन माह पर होती है।
पीपीएफ अकेले या संयुक्त नाम से खोला जा सकता है।
पीपीएफ खाता नाबालिग बच्चों के नाम भी खोला जा सकता है।
पीपीएफ न्यूनतम 500 रुपये में खोला जा सकता है।
पीपीएफ खाते में साल न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये एक वित्तीय साल में जमा किया जा सकता है।
पीपीएफ में जो पैसा जमा किया जाता है उस पर 80सी के तहत आयकर की छूट ली जा सकती है।
पीपीएफ खात 15 साल के लिए होता है।
पीपीएफ खाता 15 साल के बाद 5-5 साल करके कितने बार भी बढ़ाया जा सकता है।
पीपीएफ खाते में 15 साल के बाद 3 विकल्प मिलते हैं।
15 साल के बाद पहला विकल्प है कि पीपीएफ से पूरा निकाल लिया जाए।
दूसरा विकल्प है कि आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जाए और हर साल पैसा जमा किया जाए।
तीसरा विकल्प है कि 5 साल के लिए आगे बढ़ाया जाए, लेकिन इसमें पैसे जमा करना रोक दिया जाए।
पीपीएफ पर ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
पीपीएफ में अगर हर माह 1000 रुपये जमा किया जाए तो आज की ब्याज दर के हिसाब से 15 साल के बाद करीब सवा तीन लाख रुपये मिलेगा।
पीपीएफ में अगर हर माह 12500 रुपये जमा किया जाए तो आज की ब्याज दर के हिसाब से 15 साल के बाद करीब 40.68 लाख रुपये मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग