अगर आप लोन लेना चाहते है, तो आपका Cibil Score काफी अच्छा होना चाहिए. सिबिल स्कोर अच्छा ना होने पर कोई भी बैंक लोन देने पर आनाकानी करती है. इसलिए लोन लेते समय सिबिल स्कोर काफी मायने रखता है. यह क्रेडिट स्कोर बैंक का विश्‍वसनीयता का मापदंड हैं. आज हम आपको ऐसे विकल्प बताएंगे, जिसके जरिए आप सिबिल स्कोर खराब होने पर भी आसानी से लोन ले पाएंगे.

Advertisement

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है और आपको लोन नहीं मिल रहा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह विकल्प आपको खराब सिबिल स्कोर होने के बाद भी कम ब्याज पर अच्छा खासा लोन प्रदान कर सकते हैं.

Advertisement

गोल्ड लोन

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो आप सोने के जरिए भी लोन ले सकते हैं. गोल्‍ड लोन को सिक्‍योर्ड लोन की श्रेणी में रखा गया है. इसमें आपको कम ब्याज पर अच्छा खासा लोन मिल जाता है. वर्तमान में आपको सोने की कीमत का 75 फीसदी तक लोन मिल जाता है. गोल्ड लोन को सामान्य लोन से इसलिए भी अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें ज्‍यादा कागजी कार्यवाही नहीं होती है. गोल्ड लोन देते वक्त सिबिल स्कोर को नहीं देखा जाता.

Advertisement

जॉइंट लोन

अगर आप अच्छा खासा पैसा कामा लेते हैं, तो आप जॉइंट लोन के माध्यम से भी उधार ले सकते हैं. इसके अलावा आप किसी अन्य व्यक्ति को अपना गारंटर भी बना सकते हैं. लेकिन आपका लोन होल्‍डर या गारंटर का सिबिल स्‍कोर अच्‍छा होना चाहिए, नहीं तो आपको लोन लेने में दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा आप किसी महिला को अपना को एप्लीकेंट बनाकर ब्याज दरों में भी फायदा पा सकते हैं.

Advertisement

FD, LIC या PPF के जरिए पाएं लोन

आप बैंक की FD, LIC और PPF के जरिए भी लोन ले सकतें है. अगर आपने FD करवाई है या फिर LIC या PPF जैसी स्कीम पर निवेश कर रहें है, तो यह भी आपको लोन लेने में काम आ सकती है. इन स्‍कीम्‍स में निवेश के हिसाब से लोन ले सकते हैं. इसमें बैंक आपको जमा रकम के आधार पर लोन उपलब्ध करवाती है. इसके अलावा इस लोन को चुकाने के लिए एक निर्धारित समय रखा गया है.
NBFC से पाएं लोन

Advertisement

क्रेडिट खराब होने के बाद भी गैर-बैंकिंग वित्तीय निगम (NBFC) के माध्यम से लोन लिया जा सकता है. एनबीएफसी (NBFC) से लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले यहां आवेदन करना होगा. यहां आपको कम सिबिल स्‍कोर होने के बावजूद भी अच्छा खासा लोन मिल सकता है. लेकिन इसमें ब्‍याज दर बैंक के मुकाबले ज्‍यादा हो सकती हैं.

इसके अलावा अगर आपका पीपीएफ अकाउंट एक साल पुराना है, तो भी आप पीपीएफ अकाउंट के आधार पर लोन ले सकते हैं.