Cibil Report Dispute: सिबिल स्कोर लोन प्रक्रिया और क्रेडिट कार्ड लेने में मदद करता है. सिबिल स्कोर के आधार पर ही बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड देता है. साल में एक बार सिबिल रिपोर्ट जारी की जाती है. सिबिल रिपोर्ट में सिर्फ सिबिल स्कोर ही नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है. लेकिन कभी ऐसा भी हो जाता है कि आपके रिपोर्ट में किसी अन्य व्यक्ति के लोन और क्रेडिट हिस्ट्री की जानकारी आ जाती है, तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं.
अगर आपको अपनी सिबिल रिपोर्ट में किसी दूसरे व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट हिस्ट्री की जानकारी दिख रही है, तो आपके लिए ये खतरा हो सकता है. इससे आपके सिबिल स्कोर पर भी प्रभाव पड़ता है. अब फटाफट जान लेते हैं कि इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.
इसे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है. शाक्तिकांत दास ने कहा है कि अगर कभी किसी व्यक्ति को सिबिल रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी लगती है, तो वे इसकी शिकायत आरबीआई के जरिए भी कर सकते हैं.
कैसे करें शिकायत?
अगर आपकी सिबिल रिपोर्ट में किसी और के अकाउंट की जानकारी शॉ हो रही है, जिससे आपका कोई संबंध नहीं है, तो आप इसकी शिकायत सिबिल की ऑफिशियल वेबसआइट पर जाकर कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए आपको सिबिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिबिल ऑनलाइन विवाद फॉर्म भरना होगा.
आपको ये विवाद फॉर्म https://www.cibil.com/dispute वेबसाइट पर Contact Us ऑप्शन मेंं मिल जाएगा. इसके अलावा आप फोन और ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
अगर आप कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज करना चाहते है, तो कंज्यूमर की हेल्पलाइन नंबर 22-61404300 पर कॉल करना होगा. इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम बजे तक सेवाएं दी जाती है. वहीं आप 22-66384666 पर भी शिकायत कर सकते हैं.
इसके अलावा आप ईमेल आइडी info-cibil.com पर भी मेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. वहीं सिबिल के रजिस्टर्ड ऑफिस में जाकर वहां के कर्मचारी से भी इस मामले में मदद मांग सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान