Children's Day 2024 Financial Gifts: हर साल 14 नवंबर सभी बच्चों के लिए बहुत खास दिन होता है। इस दिन पूरे देश में चिल्ड्रन डे पर बच्चों के लिए अलग-अलग कार्यक्रामों को आयोजित किया जाता है और तरह-तरह के गिफ्ट्स भी उन्हें दिए जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को कुछ खास गिफ्ट इस बार Children's Day 2024 पर देना चाहते हैं तो चलिए हम आपको ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट बताएंगे जिससे आपके बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

Advertisement

अपने बच्चे के लिए खोलें सेविंग अकाउंट (Children's Day 2024 Gifts For Kids)

Advertisement

बच्चों को वित्त के बारे में जानकारी देना और उसका महत्व समझाना अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी है। माता-पिता अपने बच्चों की ओर से सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं, अक्सर उच्च ब्याज दरों और कम रखरखाव शुल्क जैसी आकर्षक सुविधाओं के साथ। इस सेविंग अकाउंट बच्चों को अपने पैसेके बारे में प्लानिंग करने, ब्याज को समझने और लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में सीखने का मौका देता है। ये खाते अक्सर निकासी सीमा के साथ सुरक्षित होते हैं, इसलिए ये बच्चों के पैसे को बढ़ने के लिए एक सुरक्षित जगह प्रदान करते हैं।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें बच्चों के लिए निवेश (Children's Day 2024 Gift Ideas)

बच्चों के लिए आप आसानी से पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आपको अपने बच्चे के भविष्य की वित्तीय चिंता सता रही है तो डाकघर की स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग स्कीम जैसे आरडी, एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने का ऑप्शन भी आपको मिलता है। इन सभी में आप अपने बच्चे के लिए इंवेस्टमेंट बिना किसी टेंशन के शुरू कर सकते हैं क्योंकि इसमें आपको सुरक्षित निवेश की गारंटी भी मिलती है।

Advertisement

एसआईपी में करें अपने बच्चों के लिए इंवेस्ट (Children's Day 2024 Unique Gifts)

अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं तो निवेश की जितनी जल्दी शुरुआत की जाए उतना अच्छा है। अपने बच्चों का फ्यूचर सिक्योर करने के लिए आप एसआइपी में निवेश कर सकते हैं। इसमें हर महीने छोटा सा निवेश भी अगर आप करते हैं तो बच्चों के बड़े होने तक उसमें लाखों का फंड तैयार हो जाएगा।