Children's Day 2025: हर माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य साकार देखना चाहते हैं और वह हमेशा उनकी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं। आज के इस दौर में देखें तो बच्चों की एजुकेशन से लेकर शादी और बाकी जरूरी खर्चों में काफी अच्छे पैसों की जरूरत पड़ती पड़ती है। इसलिए कहा जाता है समय रहते हुए आप अलग-अलग निवेश करने के बारे में सोचें ताकि एक समय पर अच्छी धनराशि इक्कठा हो जाए।

Advertisement

अगर देखा जाए तो ऐसी कई सारी निवेश योजनाएं हैं जो बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं ऐसी किसी जगह निवेश करनी की तो इस बाल दिवस के अवसर पर आप इसको स्टार्ट कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इन सारी सकीमों के बारे में।

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना-SSY

सरकार ने लड़कियों के बेहतर भविष्य को करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) को शुरू है। इस योजना में जुडने के लिए माता-पिता या घर का अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर उसका अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। यह खाता 21 साल बाद या लड़की की शादी या फिर 18 साल की उम्र के बाद मैच्योर होता है।

Advertisement

वहीं, इस योजना से जुड़े लोगों को साल 2025 में 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है, जो हर साल कंपाउंड होता है। इस स्कीम में हर साल कम से काम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं और आयकर धारा 80C में टैक्स छूट मिल जात है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड-PPF

पीपीएफ लंबे समय के निवेश के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें मिलने वाला ब्याज हर तीन महीने में सरकार द्वारा तय किया जाता है। फिलहाल इस पर 7.1% ब्याज मिल रहा है। इसकी लॉक-इन समय 15 साल है, जो बच्चों की पढ़ाई या करियर के टारगेट के लिए बेहतर है।

Advertisement

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट-NSC

एनएससी 5 साल की तय समय वाली सरकारी बचत योजना है। इसमें निवेश पर तय ब्याज दर से रिटर्न मिलता है और यह योजना टैक्स छूट के दायरे में भी आती है। इसे पोस्ट ऑफिस में आसानी से शुरू किया जा सकता है और यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो स्थिर और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं।

Advertisement

म्यूचुअल फंड एसआईपी

अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करना चाहते हैं, तो एसआईपी एक समझदारी भरा विकल्प है। इससे आप बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा लेते हुए लंबे समय में बड़ी पूंजी बना सकते हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबे समय में बच्चों की शिक्षा और बाकी जरूरतों के लिए बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट-FD

एफडी सबसे पुराना और सुरक्षित निवेश विकल्प है। बैंक बच्चों के लिए विशेष एफडी योजनाएं भी देते हैं। इनमें तय ब्याज दर पर सुरक्षित रिटर्न मिलता है और मैच्योरिटी पर पूरा पैसा वापस मिल जाता है।

Advertisement

अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक ही योजना पर निर्भर न रहें। अलग-अलग योजनाओं में निवेश करें ताकि जोखिम कम हो और रिटर्न ज्यादा मिले। बाल दिवस बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका हो सकता है।