Chhattisgarh Kaushalya Samriddhi Yojana: - देश की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, ये दोनों ही आए दिन रोजगार देने के लिए नई-नई योजना शुरू करते रहते हैं. वैसे ही छत्तसीगढ़ सरकार ने भी एक योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत सरकार ने यह वादा किया था कि वे महिलाओं को रोजगार प्रदान करेंगे.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत सरकार ने यह वादा किया था कि वे छत्तीसगढ़ में रहने वाली महिलाओँ को रोजगार देंगे. दरअसल राज्य सरकार इस योजना के तहत उन महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जो अपना व्यापार करना चाहती है.
इस योजना का उद्येश्य कमजोर और बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देना है और महिलाओं का सशाक्तिकरण करना है. इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता लाभार्थी के चुने गए व्यवसाय के आधार पर प्रदान की जाएगी.
योजना में मिलने वाली राशि महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी. सरकार ने इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपए आवंटित किए है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके आवेदन कर सकती है.
योजना में आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
ईमेल आईडी
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक इस योजना की घोषणा ही की है, लेकिन आवेदन के लिए कोई भी वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई है. इसलिए इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को और इंतजार करना पड़ेगा.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें