Rules Changes From 1 June: हर महीने के पहली तारीख को कई बदलाव होते है। अब जून का महीना भी आने में सिर्फ कुछ दिन ही बचे है। ऐसे में जून में भी कई बदवाव होंगे, जो आपको फाइनेंशियल तौर पर प्रभावित कर सकते है। चालिए जानते है कि 1 जून से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।
1 जून से होने वाले बदलाव
LPG के रेट में बदलाव- ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ईंधन संकट के बीच, जून की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों (कमर्शियल और घरेलू) में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं, और 1 जून से LPG की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे पहले, 1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की गई थी।
UPI नियमों में बदलाव- NCPI नया नियम लागू करने की योजना बना रहा है, जिसके तहत सभी UPI ऐप्स के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे पेमेंट करने से पहले केवल उस व्यक्ति का नाम ही दिखाएं जो बैंक में रजिस्टर्ड है। इस प्रकार, QR कोड, मोबाइल नंबर या यूजर के तय किए गए नाम के बजाय, पेमेंट पाने वाले का वेरिफाइड नाम ही दिखाया जाएगा। इस नए नियम का उद्देश्य UPI धोखाधड़ी पर रोक लगाना है, और यह यूजर्स को पेमेंट करने से पहले असली व्यक्ति की पहचान करने में मदद करेगा।
PAN कार्ड के नये नियम- नए इनकम टैक्स नियमों 2026 के अनुसार, कुछ लेन-देन के लिए अब PAN कार्ड की जरूरत नहीं होगी, जबकि कई बड़े लेन-देन के लिए PAN कार्ड के नियम सख्त कर दिए गए हैं। नए PAN कार्ड नियमों के तहत, एक ही दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा नकद जमा करने के लिए PAN की जानकारी देना अब जरूरी नहीं है, जबकि प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए PAN की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। हालांकि, 45 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड, और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) के साथ-साथ सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा नकद निकालने के लिए अब PAN जरूरी है। इसके अलावा, पुराने फॉर्म 60 की जगह अब नया फॉर्म 97 यूज किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल PAN न होने पर किया जाएगा।
सोलर पैनल के लिए नए नियम- सोलर पैनल से जुड़े नए ALMM (मॉडल और निर्माताओं की स्वीकृत सूची) नियम 1 जून, 2026 से लागू होंगे। इन नियमों के तहत, सरकारी योजनाओं, नेट-मीटरिंग और विभिन्न सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में सिर्फ उन्हीं सोलर मॉड्यूल्स और सेल्स का इस्तेमाल करना जरूरी होगा, जो ALMM की लिस्ट-I और लिस्ट-II में शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 1 जून के बाद ALMM लिस्ट-II के नियमों में कोई छूट नहीं दी जाएगी, हालांकि कुछ प्रोजेक्ट्स को केस-टू-केस आधार पर राहत मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन नए नियमों से सोलर पैनल की कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और गुणवत्ता को भी बढ़ावा मिलेगा।
ATM ट्रांजैक्शन फीस- 1 जून से, कई बैंक ATM ट्रांजैक्शन फीस, फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा और कैश निकालने के नियमों में बदलाव करेंगे। HDFC बैंक ने अप्रैल 2026 से UPI ATM से कैश निकालने की सुविधा को अपनी फ्री ATM सीमा में शामिल कर लिया है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड पर रोजाना कैश निकालने की सीमा कम कर दी है। कई बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में भी बदलाव किया है, जो RBI की नीतियों और लिक्विडिटी की स्थिति के आधार पर जून में फिर से बदल सकती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग