नई दिल्ली, अप्रैल 13। देश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मनना है कि इससे निपटने के लिए वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। सरकार सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री में लगवा रही है। वहीं निजी अस्पतालों में यह 250 रुपये में लगाई जा रही है। वैक्सीन लगावान के लिए ढेर सारी सुविधा होने के बाद भी अभी लोग इससे बच रहे हैं। ऐसे में सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक अनोखा ऑफर दिया है। बैंक ने ऑफर दिया है कि जो लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे, उनको एफडी पर थोड़ा ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 25 बेसिस प्वाइंट का फायदा मिलेगा। वहीं अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आपको और भी ज्यादा ब्याज मिलेगा।
आइये जानते हैं कि कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि अगर आपने कोरोना का टीका लगवा लिया है तो 25 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। सेंट्रल बैंक ने सोमवार को अपनी यह खास स्कीम लांच की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी इस स्कीम का नाम इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम रखा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह खास स्कीम 1111 दिन में मेच्योर होगी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने में प्रोत्साहन देने के लिए यह खास एफडी स्कीम जारी की है।
कैसे लें इस स्कीम का फायदा
सेंट्रल बैंक की इस खास स्कीम का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से एक वैक्सीन कार्ड जारी किया जाता है। इसी कार्ड को देखने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आपको ज्यादा ब्याज की एफडी ऑफर करेगा। इस स्कीम के तहत ऐसे लोगों को 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 25 बेसिस प्वाइंट का फायदा मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान