नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक के पास लोगों को लखपति बनाने और 10 रुपये का फंड तैयार करने के लिए दो अलग-अलग स्कीम हैं। अगर सेंट्रल बैंक में कोई इन जमा योजनाओं में पैसा जमा करेगा तो उसे तय समय पर 1 लाख रुपया या 10 लाख रुपये मिलता है। सरकारी बैंक होने के कारण यहां पर जमा किये जाने वाले पैसे की पूरी सुरक्षा भी रहती है। आजकल देश में निवेश की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है, जिसे सेंट्रल बैंक की यह योजना दूर करती है। अगर कोई सेंट्रल बैंक में पैसे जमा करके लखपति बनना चाहता तो वह सेंट लखपति में निवेश शुरू कर सकता है, लेकिन अगर वह 10 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहता है तो वह सेंट मिलेनियर स्कीम में पैसा जमा करना शुरू कर सकता है।
आइये जानते हैं सेंट्रल बैंक की इन दोनों स्कीम के बारे में पूरी जानकारी।
देश का सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक 10 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए एक विशेष स्कीम सेंट मिलेनियर स्कीम चलता है। इस स्कीम में कोई भी भारतीय नगरिक पैसे जमा करना शुरू कर सकता है। वैसे इस स्कीम का पूरा नाम सेंट मिलेनियर रिक्यूरिंग डिपाजिट स्कीम है, लेकिन संक्षेप में बैंक इसे सेंट मिलेनियर कहता है। यह एक रिक्यूरिंग डिपॉजिट स्कीम है, यानी इस स्कीम में आपको हर माह पैसे जमा करने होंगे।
सेंट्रल बैंक की यह स्कीम 10 साल की जमा योजना है। यहां पर खाता खोलने के बाद हर माह लगातार 10 साल तक पैसे जमा करने होंगे। बैंक की इस योजना में आज की तारीख में 6.45 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस जमा योजना में ग्राहक को हर माह 5935 रुपये जमा करना होगा। अगर यह पैसा आप लगातार 10 साल तक जमा करते रहेंगे तो 10 साल के बाद बैंक आपको 10 लाख रपये देगा।
अगर इस स्कीम के बारे में चाहें तो सेंट्रल बैंक के इस लिंक पर जाकर और जानकारी ले सकते हैं-
https://www.centralbankofindia.co.in/English/rdc_Cent_Millionaire.aspx
सेंट्रल बैंक ने लखपति बनाने वाली स्कीम चलाई है। सेंट्रल बैंक की इस स्कीम का नाम सेंट लखपति है। बैंक का कहना है कि अब, जब चाहो लखपति बनना अपके हाथ में है। बैंक ने इस स्कीम को काफी लचीला बनाया है। अगर आपके पास ज्यादा पैसे हों तो ज्यादा निवेश कर जल्द लखपति बन सकते हैं, लेकिन अगर ज्यादा पैसा नहीं हैं तो भी निराश होने की बात नहीं है। लोग केवल हर महीने 595 रुपये के रुपये के निवेश से भी लखपति बन सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ने जब चाहो लखपति बनो टैग लाइन के साथ यह स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में 1 साल से लेकर 10 साल तक निवेश कर लखपति बना जा सकता है।
जानते हैं ब्याज दर
इस स्कीम के तहत बैंक तीन तरह की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर कोई एक साल में ही लखपति बनना चाहता है तो उसे जमा पर 6.65 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं अगर कोई 1 साल से ज्यादा समय में लखपति बनना चाहता है तो उसे 6.45 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक अपने पूर्व कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को कुछ ज्यादा का ऑफर भी दे रहा है।
आइये अब जानते है साल के हिसाब निवेश राशि
सेंट्रल बैंक की इस स्कीम में 1 से लेकर 10 साल तक निवेश कर लखपति बना जा सकता है। इस स्कीम में अगर लोग एक साल में लखपति बनना चाहते हैं तो उनको ज्यादा पैसे हर माह जमा करने होंगे, वहीं अगर 10 साल में कोई लखपति बनना चाहता है तो उसे हर माह कम पैसे जमा करने होंगे।
अगर आप 10 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 595 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 10 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 10 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 9 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 683 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 9 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 9 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 8 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 800 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 8 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 8 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 7 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 942 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 7 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 7 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 6 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 1142 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 6 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 6 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 5 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 1411 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 5 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 5 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 4 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 1824 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 4 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 4 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 3 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 2512 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 3 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 3 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप 2 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 3900 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 2 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 2 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.45 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
लेकिन अगर आप 1 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 8040 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा। अगर आप यह निवेश 1 सात तक चलाते रहे तो आपको बैंक 1 साल के बाद 1 लाख रुपये देगा। इस स्कीम में ब्याज 6.65 फीसदी दर से ब्याज दिया जाएगा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति