Car Loan EMI For 10 Lakh: आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में हर कोई अपना समय बचाने के लिए पर्सनल व्हीकल कार लेना पसंद करते हैं, लेकिन गाड़ी लेते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। लेकिन 10 लाख की कार हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं होती। ज्यादातर लोग अपनी पहली कार लोन पर ही खरीदते हैं। आइए जानते हैं कि इस कीमत की कार लेने पर EMI कितनी होगी और आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए।

Advertisement

कार लोन: कितना मिल सकता है?

ज्यादातर बैंक कार के दाम का करीब 85% तक लोन देते हैं। मान लीजिए कार का भाव 10 लाख रुपए है तो आप उसका 8.5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। वहीं, बाकी की रकम यानी 1.5 लाख रुपए आपको नकद भुगतान खुद करना होगा। अगर आप भी कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ पैसों का नकद इंतजाम करलें। नकद भुगतान के बिना आप किसी भी कंपनी की गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे।

Advertisement

EMI और सैलरी का हिसाब

बैंक यह मानते हैं कि आपकी EMI आपकी मासिक सैलरी का 40-50% से ज्यादा न हो।

10 लाख की कार पर, 5 साल का समय और 8-9% ब्याज दर के हिसाब से EMI करीब ₹20,000-₹21,000 होगी।

इसका मतलब है कि आपकी मासिक सैलरी कम से कम ₹40,000-₹50,000 होनी चाहिए।

सालाना आय लगभग ₹6-6.5 लाख होने पर आप EMI आराम से चुका सकते हैं।

Advertisement

बैंक लोन मंजूरी के लिए जरूरी बातें

आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और पिछले लोन का रिकॉर्ड

सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट

किसी अन्य कर्ज का हिसाब

अच्छा क्रेडिट स्कोर और स्थिर इनकम बेहतर ब्याज दर और आसानी से लोन दिलवाते हैं।

कार लोन लेते समय ध्यान देने वाली बातें

डाउन पेमेंट के लिए लोन न लें।

लोन का समय 5 साल तक ही रखें ताकि ब्याज का बोझ कम रहे।

Advertisement

EMI आपकी सैलरी का 50% से ज्यादा न हो।

कई बैंकों की ब्याज दर और ऑफर जरूर तुलना करें।