Jio Financial: जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड का शेयर कुछ ही समय पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। लेकिन जब से जियो फाइनेंशियल का शेयर लिस्ट हुआ है, लगातार गिरावट के दौर में है। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि रिलायंस ग्रुप की इस कंपनी में निवेश करें या नहीं।
जानकारों का मानना है कि देश में जिस तरह से विकास का दौर चल रहा है, इसमें वित्तीय क्षेत्र की कंपनियां काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इस सेक्टर की कंपनियों की विकास की गति ज्यादा रहेगी। ऐसे में जियो फाइनेंशियल सहित इस सेक्टर की अन्य कंपनियां भी काफी तेज ग्रोथ दिखाएंगी।
जानिए देश की टॉप वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के नाम
- बजाज फाइनेंस लिमिटेड
- टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
- एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड
- मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
- महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- एचडीबी वित्तीय सेवाएं
- पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
यह भी पढ़ें: Suzlon Energy: निवेश से पहले जानें कंपनी की पूरी जन्म कुंडली
बजाज फाइनेंस कंपनी के शेयर का रेट इस वक्त 7770 रुपये का है। आमतौर पर लोगों को लगता कि एक समय पर जियो फाइनेंशियल का शेयर भी क्या इस स्तर पर पहुंच सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है। इसके अलावा इस कंपनी के पास रिलायंस की तरफ भारी आर्थिक सपोर्ट है।
इस आर्थिक सपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा जियो फाइनेंशियल के लिए यह है कि उसे अब अपने कारोबार पर ही फोकस करना है, न कि फंड की व्यवस्था करने का। रिलायंस ग्रुप के पास रिलायंस रिटेल सहित रिलायंस जियो तक जैसी कंपनियां हैं। इन कंपनियों के पास ग्राहकों का बहुत बड़ा डेटा है, जिनका फायदा जियो फाइनेंशियल को मिल सकता है।
जियो फाइनेंशियल शेयर का डिटेल
- मार्केट कैप: 136 लाख करोड़ रुपये
- शेयर की बुक वैल्यू 37.86 रुपये
- शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये
- शेयर का अभी तक का ऑल टाइम हाई: 266.95 रुपये
- शेयर का अभी तक का न्यूनतम स्तर: 202.80 रुपये
नोट: यह शेयर में निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान