Business Idea: अगर आपका इरादा कम लागत लगाकर ज्यादा पैसा कमाने का है तो आप सीमेंट की राख से बनी हुई ईंट बनाने का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। इसकी डिमांड इस समय काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोग बताते हैं कि इस बिजनेस को आप बहुत ही मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। सीमेंट से बनी हुई नेट यानी फ्लाई ऐश ब्रिक का मार्केट फिलहाल धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जो आगे आने वाले समय में आपको जबरदस्त फायदा दे सकता है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि इस समय देश में कंस्ट्रक्शन का काम बहुत तेजी से चल रहा है और ऐसे में घर और बिल्डिंग बनाने के लिए ईंटों की काफी जरूरत पड़ती है।
इस समय कंस्ट्रक्शन के तहत बनने वाली बिल्डिंग में सीमेंट के ईटों का जबरदस्त इस्तेमाल किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राख से बनी हुई किस ईटों को बनाने के लिए कई सारे रॉ मटेरियल की जरूरत पड़ती है। लेकिन फिर भी ये मिट्टी की बनी है तो के मुकाबले काफी हल्की होती है और इसे बनाने में पैसे भी काफी कम लगते हैं।
घर बनाने वाले बताते हैं कि मिट्टी के बजाय अगर सीमेंट की राख से बने ईट का इस्तेमाल किया जाए तो कई फायदा होता है। इससे आपके घर को अंदर से और बाहर से काफी जबरदस्त फिनिशिंग मिलती है। इसके साथ ही इसमें आपको प्लास्टर पर भी ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं और इस पर प्लास्टर बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
अगर आपको इसका बिजनेस शुरू करना है तो आपके पास राख, फ्लाई ऐश, सीमेंट और रेट की जरूरत होती है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो इस ईट को बनाने के लिए चूना और जिप्सम के मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे बनाने के लिए आपके पास काम से कम 100 गज जमीन होनी चाहिए और आपको मात्र 20,00,00 रुपए तक का निवेश करना होगा।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप जो मशीन खरीदने वाले हैं सबसे ज्यादा पैसे उसी में लगते हैं। उसके अलावा मशीन के जरिए ईट बनाने के लिए आपको 5 से 6 लोगों की जरूरत पड़ती है।
जानें कैसे होगी मोटी कमाई
इस बिजनेस को अगर आप थोड़े बड़े लेवल पर शुरू कर रहे हैं तो बढ़िया आसानी से 1 महीने के अंदर एक लाख ईंट तैयार कर सकते हैं। हालांकि इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको काफी धैर्य की जरूरत होगी क्योंकि एक बार ईट को पूरी तरह बन कर तैयार और मजबूत होने में एक महीने का समय लग जाता है। अगर आप महीने में एक लाख ईंट बेचते हैं, तो काफी ज्यादा आसानी के साथ महीने का 1 लाख रुपए भी कमा सकते हैं।
सीमेंट की राख से बनी हुई ये ईंटें 5 से 6 रुपए की कीमत में बिकती है। यही कारण है कि आज के समय में लोगों के द्वारा इन्हें मिट्टी की ईंटों के मुकाबले इन्हें ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आपका बिजनेस बढ़ जाता है और आप 1 महीने में 1 लाख ईंट बेच लेते हैं तो आपको 5 से 6 लाख रुपए मिलेंगे। अगर भी बिजनेस ठीक से चलने लगा तो आप सारे खर्च निकालने के बाद भी एक से डेढ़ लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान