Cow dung business idea: तरह तरह के बिजनेस आइडिया हैं, जिसमें से एक है गाय के गोबर का बिजनेस। अगर गाय के गोबर से बनी चीजों का कारोबार किया जाए तो आसानी अमीर बना जा सकता है। गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनते है, जिनका बहुत ही बड़ा मार्केट है।
आइये जानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोग कैसे गाय के गोबर का बिजनेस आइडिया अपना सकते हैं। गाय के गोबर से बनी वस्तुओं के लिए कच्चा माल भी गांव में मिल जाता है। यह सामान काफी सस्ते में गांव में मिलता है।
गाय के गोबर सेकागज, पेंट्स और वेजिटेबल डाई जैसी चीजे बनाई जा सकती हैं। हाल ही में खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से वैदिक पेंट भी बनाया है, जिसकी बहुत डिमांड है।
अगर आप गाय के गोबर से कागज बनाने का बिजनेस शुरू की सकते हैं। गाय के गोबर से कागज बनाने के लिए गोबर के साथ कागज के टुकड़ों का भी इस्तेमाल होता है। नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट ने गाय के गोबर से पेपर बनाने की विधि तैयायर की है। गाय के गोबर से हैंडमेड पेपर तैयार किया जा रहा है।
गाय के गोबर से बने कागज की गुणवत्ता अच्छी है। इससे कैरी बैग भी तैयार किया जा रहा है। जैसे जैसे प्लास्टिक बैग बैन हो रहे हैं, ऐसे में पेपर के कैरी बैग अच्छा विकल्प सामने आ रहा है।
गाय के गोबर से कागज बनाने का प्लांट लगाने पर आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी और आसानी से लोन मिल जाता है। आमतौर पर 5 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का पेपर प्लांट लगाया जा सकता है। गोबर से कागज बनाने वाले प्लांट को लगाने में करीब 15 लाख रुपये का खर्च आता हैं। ऐसा प्लांट 1 माह में 1 लाख कागज के बैग तैयार कर सकता है।
गाय के गोबर से कागज के साथ साथ वेजिटेबल डाई बनाने का कारोबार भी हो सकता है। कागज और डाई का कारोबार एक साथ भी चलाया जा सकता है। गोबर से कागज बनाने लायक सिर्फ 7 प्रतिशत मटेरियल ही निकलता है। वहीं 93 फीसदी मटेरियल बचा रह जाता है। इसी का उपयोग वेजिटेबल डाई बनाने के लिए आसानी से किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट