Business Idea: स्कूल और कॉलेज के पास स्टेशनरी की दुकान अकसर देखने को मिलती है. अगर आप एक ऐसे बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, जिसमें आपकी कमाई भी अच्छी हो और लागत भी कम लगे, तो यह बिजनेस सबसे अच्छा रहेगा. इस बिजनेस को कोई भी आसानी से शुरू कर सकता है. इसके लिए बस आपको स्कूल या कॉलेज के पास 300 से 400 स्क्वायर मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी.

Advertisement

इस बिजनेस में आपको 50 फीसदी तक मुनाफा हो सकता है. हम बात कर रहें है, स्टेशनरी बिजनेस की. स्टेशनरी बिजनेस में सबसे ज्यादा मुनाफा तब होता है, जब इसकी शुरूआत किसी कॉलेज या स्कूल के सामने करें. परीक्षा के समय कॉलेज या स्कूल के पास स्थित स्टेशनरी की दुकानों में बच्चों की लंबी लाइन लग जाती है.

Advertisement

स्कूल और कॉलेज के पास स्टेशनरी की दुकानों की डिमांड सबसे आधिक होती है. इस बिजनेस को शुरू कर आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.

स्टेशनरी प्रोडेक्ट

स्टेशनरी की दुकानों में कुछ चीजे ऐसी होती है, जिनकी डिमांड हमेशा रहती है. इनमें पेन पेंसिल, A4 पेपर, नोटपैड और कॉपी शामिल हैं. आप अपनी स्टेशनरी की दुकान में शादी का कार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट कार्ड भी रख सकते हैं. इसके अलावा आप गिफ्ट में दिए जाने वाले आइटम रखकर भी मोटा पैसा कमा सकते हैं.

Advertisement

अगर आप अपनी स्टेशनरी की दुकान खोलना चाहते हैं, तो आपको लगभग 50,000 रुपये की जरूरत पड़ेगी. यह राशि अन्य बिजनेस में लगने वाले लागत के मुकाबले कम है. वहीं स्टेशनरी शॉप को शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके अलावा स्टेशनरी की शॉप खोलने के लिए 300 से 400 स्क्वायर मीटर की जगह चाहिए होगी.

अगर आप अपनी स्टेशनरी की दुकान किसी स्कूल या कॉलेज के सामने खोले, तो आपका मुनाफा डबल हो सकता है. जितना ज्यादा पैसा आप बिजनेस में लगाते हैं, उतना ही ज्यादा मुनाफा भी आपको मिलता है.