Budget 2024: शेयर बाजार में बजट से पहले लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई बना रहे. बाजार में मची हलचल के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan Top Picks) ने दमदार शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किए हैं. इन शेयरों में Bajaj Auto, Bharti Airtel, Bank of Baroda, Tata Consumer और HCL Tech शामिल हैं. बता दें कि 23 जुलाई को देश का आम बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट को पेश करेंगी.
1) Bajaj Auto
ऑटो सेक्टर से Sharekhan ने टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो के शेयर को खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के नजरिए से 11400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 18 जुलाई को 9634 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
2) Bharti Airtel
ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 1680 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर गुरुवार को 1480 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
3) Bank of Baroda
सरकारी बैंकिंग सेक्टर से Sharekhan ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिहाज से 310 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर कल के क्लोजिंग लेवल से 22% तक का रिटर्न दे सकता है. बता दें कि 18 जुलाई को शेयर 255 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
4) Tata Consumer
Sharekhan ने खरीदारी के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्युमर के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 1 साल के नजरिए से 1315 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 18 जुलाई को 1192 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से स्टॉक 10% की मजबूती दिखा सकता है.
5) HCL Tech
ब्रोकरेज फर्म ने लॉन्ग टर्म के लिहाज से IT सेक्टर से HCL टेक के शेयर पर BUY रेटिंग दी है. शेयर पर 1805 रुपए का टारगेट दिया है. जबकि शेयर 18 जुलाई को 1589 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग