Budget 2024: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं. अच्छे बजट के अनुमान से बाजार में जोश दिख रहा. बाजार एक्शन में कमाई का मौका है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने खरीदारी के लिए दमदार फंडामेंट वाले शेयरों को पिक किया है. इसके तहत लॉन्ग टर्म के नजरिए से 5 शेयरों को पिक किया गया है.

Advertisement

PNB Housing

MOFSL ने खरीदारी के लिए PNB Housing का शेयर पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 1015 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर फिलहाल 780 रुपए के आसपास है. शेयर का प्रदर्शन 2024 में अब तक कमजोर प्रदर्शन किया है.

Advertisement

Mankind Pharma

मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर से Mankind Pharma को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म नजरिए से 2650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 2140 रुपए के आसपास है. शेयर 1 साल में 260 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.

M&M

ऑटो सेक्टर से महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर MOFSL ने खरीदारी की राय दी है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ लॉन्ग टर्म के लिए 3300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 2800 रुपए के पास है. शेयर पिछले 2024 में अब तक 60% से ज्यादा उछल चुका है.

Advertisement

Chola Inv & Fin

MOFSL ने खरीदारी के लिए NBFC सेक्टर से Chola Inv & Fin के शेयर पर खरीदार की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म नजरिए से 1660 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर ने 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है.

Godrej Properties

MOFSL ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 3725 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर सालभर में निवेशकों का पैसा डबल हो गया है, क्योंकि 100% की तेजी दिखाया है.

Advertisement

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)