लोकसभा चुनाव में NDA की गठबंधन ने बहुमत के साथ केंद्र सरकार बना ली है. प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली. केंद्रीय मंत्री मंडल में ज्यादा चेहरे पहले वाली ही है. इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल हैं, जिनको लगातार दूसरे बार वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. आगे केंद्रीय बजट पेश होना है. इसकी तारीखों को लेकर अहम सूचना आई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में FY25 के लिए केंद्रीय बजट को 23 या फिर 24 जुलाई को बजट पेश कर सकती हैं.

Advertisement

इस बार कब पेश होगा केंद्रीय बजट

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 23 या 24 जुलाई के केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं. मानसून सत्र के दौरान ही बजट को पेश किया जाएगा. बता दें कि 22 जुलाई से संसद का बजट सत्र शुरू होगा, जोकि 9 अगस्त तक चलेगा. इससे पहले 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज यानी 25 जून से शुरू हो गया है. ये 4 जुलाई तक चलेगा. हालांकि बजट 2024 पेश करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Advertisement

PM मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट

जुलाई में पेश होने वाला केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा. जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. इससे पहले पूर्व मंत्री मोरारजी देसाई ने छह बजट पेश किया था. उन्होंने 1959 और 1964 के बीच वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अनुमान है कि FY25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी.

Advertisement

पहली बार कब पेश हुआ था देश का बजट?

भारत का पहला केंद्रीय बजट साल 1860 में पेश हुआ था, जिसे बजट को स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने इसे पेश किया था. इस बजट में इनकम टैक्स कलेक्शन के बारे में बताया गया था. स्वतंत्र भारत में पहली बार 26 नवंबर, 1947 में बजट पेश किया गया, जिसे तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शंमुखम ने पेश किया था.