नई दिल्ली, नवंबर 12। शेयर बाजार में काफी अच्छा रिटर्न देने वाले ढेर सारे शेयर हैं। इन्हीं में से एक शेयर है, जो केवल 4 रुपये का था। इस शेयर ने निवेशकों को भारी भरकम लाभ कराया है। यह लाभ लाखों रुपये का है। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह शेयर कौन सा है और कैसे बहुत ही कम समय में निवेशकों को लाखों रुपये का लाभ कराया है, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
इस मल्टीबैगर शेयर का नाम ब्राइटकॉम ग्रुप है। यह शेयर निवेशकों के लिए काफी लाभकारी साबित हुआ है। इस शेयर ने निवेशकों को एक साल ही में लखपति बना दिया है। इस शेयर ने एक साल में करीब 2000 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
ब्राइटकॉम ग्रुप का शेयर पिछले साल नवंबर (नवंबर 2020) में करीब 4 रुपये का था। वहीं यह शेयर आज यानी 12 नवंबर 2021 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 89.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार अगर आज से एक साल पहले इस शेयर में किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब करीब 22.50 लाख रुपये हो गई है।
ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड का शेयर एनएसई में 12 नवंबर को 89.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर ने एक साल में न्यूनतम स्तर 3.76 रुपये का बनाया है। इसके अलावा इस शेयर का उच्चतम स्तर 96.05 रुपये का रहा है।
वहीं ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड का शेयर बीएसई में 12 नवंबर को 89.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर ने एक साल में न्यूनतम स्तर 3.77 रुपये का बनाया है। इसके अलावा इस शेयर का उच्चतम स्तर 96.15 रुपये का रहा है।
ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड का पहले नाम लाइकोस इंटरनेट लिमिटेड था। यह कंपनी डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सेवाओं के विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। ब्राइटकॉम ग्रुप के दो डिविजन हैं, जो डिजिटल मार्केटिंग सेगमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेगमेंट हैं।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?