आज के डिजिटल दुनिया में कोई भी व्यक्ति बैंक में जाकर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर किसी को भी पैसे भेजने नहीं चाहता है। अब UPI डिजिटल पेमेंट के माध्यम से किसी को भी आसानी से पैसे भेज सकते हैं। हालांकि, अब आपको पता होना चाहिए बैंक इससे भी आगे बढ़कर एक ऐसी सर्विस शुरू करने की तैयारी में हैं, जो आम दिनों में होने वाले खचों को और भी आसान बना सकता है। देश के बड़े बैंक इस अपडेट के बाद बाजार में नया रुप देने वाले हैं।
देश के बड़े प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा, HDFC Bank और Axis Bank UPI के माध्यम से क्रेडिट भुगतान को काफी तेजी बढ़ाने की तैयारी में हैं। बैंक अभी तक UPI पर क्रेडिट यूज बढ़ाने के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड दे रही थी, लेकिन अब वे सीधे 'UPI पर क्रेडिट लाइन' देने को लेकर भी चालू हो गई हैं। इस अपडेट से UPI इस्तेमाल करने वाले बिना कार्ड के भी छोटे-बड़े पेमेंट क्रेडिट पर कर पाएंगे।
NPCI ने 2023 में दी थी मंजूरी, पर अब आ रहा है बड़ा बदलाव
साल 2023 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस सर्विस को शुरू किया था। वहीं, दो साल तक इसए बड़े बैंक ने अपनाया नहीं। इसकी शुरुआत Suryoday Small Finance Bank और Karnataka Bank ने की थी। ये बैंक Navi और Paytm जैसे स्टार्टअप्स के साथ मिलकर क्रेडिट लाइन दे रहे थे।
अब पहली बार बड़े बैंक भी इस प्रोडक्ट को अपनाने जा रहे हैं। ET की रिपोर्ट के अनुसार HDFC Bank और Axis Bank इस सुविधा के लिए Navi, Super.Money और SalarySe जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों की प्राथमिक जांच ऐप के जरिए की जा सके।
नियम साफ होने के बाद बैंकों की हिचकिचाहट हुई दूर
बैंक अब तक इस वजह से पीछे थे क्योंकि उन्हें यह साफ नहीं था कि:
क्रेडिट लाइन पर ब्याज कैसे लगेगा?
क्या इसमें ब्याज-मुक्त अवधि मिलेगी?
नियम कैसे लागू होंगे?
अब NPCI और RBI ने सभी नियम साफ कर दिए हैं, जिसके बाद बैंक इस सुविधा को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं।
कितने लोग ले चुके हैं यह क्रेडिट लाइन?
उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि अब तक 3 से 4 लाख लोग UPI-बेस्ड क्रेडिट लाइन ले चुके हैं। हालांकि ट्रांजैक्शन की संख्या अभी सामान्य UPI ट्रांजैक्शन की तुलना में काफी कम है, पर इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग छोटे खर्चों के लिए तुरंत क्रेडिट को सुविधाजनक मान रहे हैं।
बैंकों के लिए नए ग्राहकों को जोड़ने का मौका
बैंकों का मानना है कि यह सुविधा छोटे क्रेडिट के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने का बड़ा अवसर है। समय पर छोटे लोन चुकाने वाले ग्राहक आगे चलकर बैंक के मजबूत ग्राहक बन सकते हैं। इसी वजह से बैंक UPI यूजर्स के विशाल समूह को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग