नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश में शेयर बाजार में सबसे बड़ी निवेशक कंपनी है। एलआईसी ने देश के शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में हजारों करोड़ रुपये लगा रखा है, और इससे वह हजारों करोड़ रुपये कमा भी रही है। कई शेयर तो ऐसे हैं, जिनमें निवेश दोगुने से भी ज्यादा रिटर्न दे चुका है। हालांकि लोगों की नजर में एलआईसी जीवन बीमा बेचने वाली कंपनी है। लेकिन अगर आप समझदार निवेशक हैं, तो एलआईसी के इशारे को समझ कर आसानी से निवेश की रणनीति बना सकते हैं।
एलआईसी हर तिमाही में देती है शेयर बाजार में निवेश की जानकारी
एलआईसी हर तिमाही में अपने शेयर बाजार में निवेश के बारे में जानकारी देती है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो एलआईसी की इस जानकारी पर नजर रख सकते हैं। एलआईसी लम्बे समय के लिए शेयर बाजार में निवेश करती है। इसलिए एलआईसी काफी रिसर्च के बाद ही निवेश के लिए शेयर का चयन करती है। आप निवेशक हैं तो ऐसे शेयरों पर आप भी निवेश की रणनीति बना सकते हैं।
आइये जानते हैं वह 10 शेयर कौन हैं, जिनमें निवेश करके एलआईसी ने मोटा मुनाफा कमाया है।
एलआईसी ने उड़ीसा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी (ओएमडीसी) में निवेश करके भारी मुनाफा कमाया है। एलआईसी को इस निवेश पर करीब 200 फीसदी से ज्यादा का फायदा हो रहा है। यह शेयर जहां फरवरी 2019 में 708 रुपये के आसपास था, वह फरवरी 2020 में 2300 रुपये तक आ गया। एलआईसी के पास इस कंपनी की करीब 14 फीसदी हिस्सेदारी है।
एलआईसी को मुनाफा कराने वाला दूसरा शेयर है वेल्पसन कार्पोरेशन। इस शेयर में निवेश 1 साल में करीब 121 फीसदी तक बढ़ा है। एलआईसी के पास इस कंपनी की करीब ढाई फीसदी हिस्सेदारी है।
एलआईसी को फायदा करने वाला तीसरा शेयर है ग्रेन्यूल्स इंडिया। इस शेयर से एलआईसी को 1 साल में करीब 102 फीसदी रिटर्न मिला है। एलआईसी की इस कंपनी में करीब ढाई फीसदी हिस्सेदारी है।
एलआईसी को भारी मुनाफा कराने वाला चौथा शेयर है मिश्र धातु निगम। यह कंपनी टाइटेनियम की खास किस्म का निर्माण करती है। इस धातु का इस्तेमाल स्पेश भेजे जाने वाले राकेटों में होता है। जैसे जैसे स्पेश प्रोग्राम बढ़ रहा है, इस धातु की मांग बढ़ रही है। इससे कंपनी का फायदा भी बढ़ रहा है।
-पांचवां शेयर है गार्डन रीच शिप बिल्डिंग
-छठवां शेयर है बिड़ला कार्पोरेशन
-सातवां शेयर है वेनवरी
-आठवां शेयर है शिपिंग कार्पोरेशन
-नौवां शेयर है सिपला
-दसवां शेयर है राइट्स
More Articles
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?