Best Fixed Deposit for Senior Citizens: सीनियर सिटीजन अक्सर अपने पैसों को उन्हीं जगहों पर निवेश करते हैं जहां पर उन्हं अच्छे रिटर्न के साथ जोखिम कम हो। ऐसे में ज्यादातर फिक्स डिपॉजिट में निवेश करने को एक बेहतर विकल्प मानते हैं।

Advertisement

इसमें आपका पैसा तो सुरक्षित रहने के साथ-साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं। अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप FD पर लोन ले सकते हैं। पूंजी की सुरक्षा और ब्याज की निश्चित दर के अलावा FD के साथ लिक्विडिटी भी रहती है यानी आवश्यकता के समय इन्हें कभी भी तुड़वाया जा सकता है। आइए अब आपको बताते हैं कि कौन-कौन से बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स डिपॉजिट पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement

1. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

ये बैंक सीनियर सिटीजन को 12 महीने की FD पर 8.75 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

2. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की 444 दिनों की FD पर सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी की ब्याज दर ऑफर मिल रहा है। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से यह बैंक सबसे अच्छी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

Advertisement

3. बंधन बैंक इतना दे रहा है ब्याज

ये बैंक 12 महीने की FD पर 8.35 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

4. इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक सीनियर सिटीजन को12 महीने की FD पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, अन्य बैंकों की बात करें तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिन की FD पर 7.8 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा डीबीएस बैंक 376 दिन और करूर वैश्य बैंक 444 दिन की FD पर 8 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Advertisement

5. कोटक बैंक एफडी पर इतना दे रहा है ब्याज

कोटक महिंद्रा बैंक 390-दिन की FD पर 7.9 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये बैंक सीनियर सिटीजन को स्पेशल एफडी के अंदर ये ब्याज दे रहा है।

6. एक्सिस बैंक इतना दे रहा है ब्याज

अगर आप सीनियर सिटिजन हैं और एक्सिस बैंक में एफडी तो आपको बता दें कि ये बैंक फिलहाल 7.6 प्रतिशत तक ब्याज दे सकता है। यह ब्याज दर 3 साल से लेकर 5 साल से कम वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रही है।