Best FD Rates: दिवाली से ही नए साल की शुरुआत हो गई है. संवत 2081 में मोटी कमाई और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक की एफडी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. यहां निवेशित रकम पर ब्याज दर पहले ही पता होता है. म्यूचुअल फंड्स के मुकाबले यहां रिस्क कम होता है. अच्छी बात यह भी है कि बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है. बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक लिमिटेड समेत अन्य बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रह हैं.

Advertisement

बैंक दे रहा FD पर तगड़ा रिटर्न!

जो लोग लॉन्ग टर्म के लिए निवेश का सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रह हैं. खास तौर से 1 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के चुनिंदा बैंक आकर्षक रेट पर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहे. इसमें तीन साल की अवधि के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के साथ सबसे अधिक ब्याज दरों के साथ ऑफर दे रहे हैं.

Advertisement

लॉन्ग टर्म FD में कितना मिल रहा ब्याज?

बैंक 1 साल 3 साल 5 साल
HDFC बैंक 6% 7% 7%
ICICI बैंक 6% 7% 7%
SBI 6.50% 7% 6.75%
एक्सिस बैंक 6.85% 7% 7%
कोटक महिंद्रा बैंक 6.50% 7.15% 7%
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.85% 7.15% 6.50%
PNB 6.80% 7% 6.50%

ये बैंक दे रहे कम ब्याज

1 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए पांच साल की जमा राशि के विकल्पों के बारे में पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे कम ब्याज ऑफर कर रहे. जबकि कई अन्य बैंक उच्च दरें प्रदान करते हैं, जो 7% तक पहुँच जाती हैं. इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक मानक ऑफर्स के मुकाबल 50 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे.

Advertisement

बैंक FD पर मिलती है टैक्स छूट

बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्‍शन 80C के अंतर्गत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.

Advertisement

इनकम टैक्‍स नियम के तहत FD से मिलने वाला ब्‍याज टैक्‍सेबल होता है. अगर FD या फिर TD पर एक फाइनेंशियल ईयर में मिलने वाला ब्‍याज 40,000 रुपए से अधिक है, तो TDS यानी टैक्‍स डिडक्‍शन एट सोर्स कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह सीमा 50,000 रुपए है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD या TD पर TDS कटौती न करने का आवेदन कर सकता है.