नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने बैंकों और फाइनेंसिंग कंपनियों की स्थिति बिगाड़ कर रख दी। बैंकों और बाकी फाइनेंसिंग कंपनियों की ऐसी हालत खराब हुई कि उन्होंने अपनी निवेश स्कीम पर रिटर्न यानी ब्याज की दर कम कर दी। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बड़े बैंकों और एनबीएफसी कंपनियों में वो ब्याज दर मिलना बहुत मुश्किल है, जो कुछ महीने पहले तक मिल रही थी। मगर अभी भी कुछ बैंक ऐसे हैं जिनमें आपको 9 फीसदी की ऊंची ब्याज दर बहुत आसानी से मिल जाएगी। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी हम आपके लिए लाए हैं बेस्ट एफडी ऑप्शन, जहां बाकी जगहों के मुकाबले आपकी संपत्ति में जल्दी और अधिक इजाफा हो सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी अभी भी सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले निवेश ऑप्शन में है। इसकी सबसे बड़ी है सुरक्षा। लोग एफडी में अपना पैसा सुरक्षित समझते हैं, जो कि है भी। एफडी में शेयर बाजार की तरह खतरा नहीं होता। मगर आपके लिए एफडी में पैसा लगाने से पहले ये देखना जरूरी है आपको ब्याज कितना मिलेगा। आइए जानते हैं अधिक ब्याज वाले ऑप्शन के बारे में।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक नाम से ही एक स्मॉल फाइनेंस है। ये एफडी पर 4 फीसदी से 9 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक 4.25 फीसदी से लेकर 9.58 फीसदी तक ब्याज ऑफर करता है। पहले ही बता दें कि 5 साल की एफडी पर आपको सबसे अधिक ब्याज मिलेगा। बता दें कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 से 14 दिन और 15 से 45 दिन तक के लिए 4 फीसदी, 46 दिन से 90 दिन के लिए 5 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने तक की एफडी पर 5.50 फीसदी और 6 महीने से 9 महीने तक की एफडी पर 7.50 फीसदी ब्याज देता है। साथ ही 9 महीने से 1 साल तक की एफडी पर यहां 7.75 फीसदी, 1 साल से 2 साल तक पर 8 फीसदी और 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर 8.25 फीसदी मिलेगा।
ये भी स्मॉल फाइनेंस बैंक है। इस बैंक में आपको 7 से 45 दिनों की एफडी पर 4.75 फीसदी, 46 दिन से 90 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी और 91 दिनों से 180 दिनों की एफडी पर 6.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। साथ ही 271 दिन से लेकर 1 साल तक एफडी पर 7.20 फीसदी और 1 साल से 445 दिनों की एफडी करवाने पर आपको 8.20 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। बता दें कि ये बैंक सबसे अधिक ब्याज दर 456 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर देता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस पॉइंट या आधा फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है।
ये बैंक एफडी पर 5 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक की दर से ब्याज देता है। बता दें कि यहां आपको 7 से 14 दिन की एफडी पर 5 फीसदी, 15 से 45 दिन पर 5.50 फीसदी, 46 से 60 दिन पर 6.25 फीसदी, 61 से 90 दिन पर 6.75 फीसदी, 91 दिन से 180 दिन पर 7.25 फीसदी और 1 साल के लिए एफडी पर 9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जो कई अन्य ऑप्शन से काफी शानदार है।
इस बैंक में आपको 7 से 29 दिन पर 5.5 फीसदी, 30 से 89 दिन पर 6.10 फीसदी, 90 से 179 दिन पर 6.60 फीसदी और 180 दिन से 364 दिन की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 1 साल से 2 साल की एफडी पर 8 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!